अब 120 दिन पहले ही बुक करा सकेंगे इन ट्रेनों में टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल व सुविधा ट्रेनों में यात्री 120 दिन पहले टिकट बुक करा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने यह सहूलियत छह महीने के लिए प्रयोग के तौर पर शुरू की है।
इससे यात्रियों को त्योहारों पर सीटों की मारामारी से राहत मिल जाएगी और दलालों पर भी अंकुश लगेगा। मार्च में रंगों का पर्व होली है। इस दौरान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर, जयपुर की रुटीन ट्रेनों में यात्रियों को टिकट नहीं मिलता है।
इसके कारण वे आसानी से दलालों के शिकार बन जाते हैं। उनको इस स्थिति से बचाने के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल और सुविधा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें आरक्षण के लिए रेलवे ने नई गाइडलाइन जारी की है।
छह महीने तक चलेगी ये व्यवस्था
इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं थी, लेकिन अब सामान्य ट्रेनों की तरह सुविधा व स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षण कराया जा सकेगा।
जैसे, अन्य ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए 120 दिन का एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड होता है, वैसे ही स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों को अब चार महीने पहले बुक करा सकेंगे।
यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर 15 जनवरी से लागू कर दी गई है, जो अगले छह महीने तक चलेगी। इसके बाद इसे नियमित भी किया जा सकता है।
डेढ़ गुना तक ज्यादा किराया
वहीं, बरौनी-आनदंविहार स्पेशल ट्रेन(04403) में थर्ड एसी का किराया 1030 रुपये है। स्पेशल व सुविधा ट्रेनों का किराया टाइम के साथ बढ़ता जाता है और ये डेढ़ गुना तक हो जाता है। नए नियमों के अनुसार होने वाली बुकिंग के लिए पैसेंजरों को अतिरिक्त धनराशि भी चुकानी होगी।