फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains on Gorakhpur route will be cancelled from today, non-interlocking work will be done

Lucknow News: आज से कैंसिल रहेंगी गोरखपुर रूट की ट्रेनें, होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

Sat, 12 Apr 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Trains on Gorakhpur route will be cancelled from today, non-interlocking work will be done
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण शनिवार से तीन मई तक कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। गोरखधाम, वैशाली एक्सप्रेस सरीखी कुछ प्रमुख ट्रेनों के अतिरिक्त कई अन्य गाड़ियां निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें डायवर्ट व कुछ शार्ट-टर्मिनेट भी रहेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 से 26 अप्रैल तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग होगी, उसके बाद 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन बेहतर हो सकेगा। इस दौरान मुंबई-पुणे रूट की एक ट्रेन को छोड़कर बाकी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलेगी। इसके अलावा कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

27 अप्रैल से दो मई तक 22549/50 वंदेभारत एक्सप्रेस, 16 अप्रैल से चार मई तक 15211/12 दरभंगा-अमृतसर, 16 अप्रैल से पांच मई तक 15031/32 गोरखपुर लखनऊ जंक्शन, 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22531/32 छपरा मथुरा जंक्शन, 15067/68 बांद्रा टर्मिनेस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 19409/10 गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस कैंसिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें आज से रहेंगी निरस्त
15081/82 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 अप्रैल से पांच मई तक, 12529/30 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12 अप्रैल से तीन मई तक, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस शनिवार से तीन मई तक, 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से चार मई तक व 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस रविवार से चार मई तक कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed