फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trains of howrah cancelled till 28 january

हावड़ा की आठ ट्रेनें 28 जनवरी तक रद्द, बदले रूट से चलेंगी ये गाड़ियां

Fri, 11 Jan 2019 12:12 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 11 Jan 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
trains of howrah cancelled  till 28 january
- फोटो : डेमो
हावड़ा जाने वाले यात्रियों का सफर अगले कुछ दिनों तक मुश्किलों भरा रहेगा। दरअसल, रेलवे प्रशासन मुगलसराय रेल मंडल के सोननगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम करवाने जा रहा है। जिसके चलते कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस(13151) कोलकाता से निरस्त रहेगी, जिससे ट्रेन 18 से 28 जनवरी तक लखनऊ नहीं आएगी।
विज्ञापन


ऐसे ही जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस(13152) जम्मूतवी से निरस्त होने के कारण 16 से 26 जनवरी तक लखनऊ में कैंसिल रहेगी। टाटानगर-अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस(18103) 16, 21 व 23 जनवरी को निरस्त रहेगी और अमृतसर-टाटानगर जलियावाला बाग एक्सप्रेस(18104) 18, 23 और 25 जनवरी को अमृतसर से नहीं चलेगी। 
विज्ञापन

यहां पढ़ें, ये ट्रेनें रहेंगी कैसिंल

trains of howrah cancelled  till 28 january
डेमो - फोटो : डेमो
नीलांचल एक्सप्रेस(12875) 18 से 25 जनवरी तक पुरी से कैंसिल रहेगी, जिससे अगले दिन ये ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी। नीलांचल एक्सप्रेस(12876) आनंदविहार से 18 से 27 जनवरी तक कैंसिल रहेगी, वहीं कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस(13167) 18 से 28 जनवरी तक लखनऊ में कैंसिल रहेगी। आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस(13168) 20 व 26 जनवरी को कैंसिल रहेगी।
 

इन गाड़ियों के बदले रहेंगे रूट

trains of howrah cancelled  till 28 january
हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस 18 व 25 जनवरी, लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस 19 व 26 जनवरी, सियालदह अमृतसर एक्सप्रेस 18 व 25 जनवरी, अमृतसर-सियालदह एक्सप्रेस 20 जनवरी, दून एक्सप्रेस 16 से 26 जनवरी तक और दून एक्सप्रेस 16 से 26 जनवरी तक आसनसोल-झाझा-पटना-पंडित दीन दयाल नगर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed