फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains got stuck for hours due to commissioning of third line, railway passengers of Gonda-Gorakhpur route were in trouble

Lucknow News: तीसरी लाइन कमीशनिंग से ट्रेनें घंटों फंसी, गोंडा-गोरखपुर रूट के रेल यात्री रहे बेहाल

Thu, 03 Jul 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Trains got stuck for hours due to commissioning of third line, railway passengers of Gonda-Gorakhpur route were in trouble
लखनऊ। गोंडा होकर गोरखपुर की ओर जाने वाली तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें बुधवार को रेंगती रहीं। करनैलगंज-सरयू-जरवल रोड-घाघराघाट सेक्शन की तीसरी लाइन को कमीशन करने के लिए रेलवे ने बुधवार को प्री-नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग प्रकिया को शुरू किया। इसके चलते गोंडा से बाराबंकी के बीच ट्रेन संचालन रोक दिया गया। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अयोध्या होकर डायवर्ट किया था, लेकिन अधिकांश ट्रेनों को सीधे चलाने के लिए उनको जगह-जगह रोका गया।
विज्ञापन

अधिक देर तक फंसी रहीं ये ट्रेनें
-ट्रेन 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस समय पर बाराबंकी पहुंची, लेकिन गोंडा से 6:32 घंटे होते हुए गोरखपुर 7:30 घंटे देरी से पहुंची।
-19037 अवध एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से 33 मिनट देरी से छूटी, लेकिन गोंडा पहुंचने तक यह ट्रेन छह घंटे रोकी गई।
- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बुढ़वल-गोंडा के बीच 2:45 घंटे खड़ी रही।
- 20103 मुंबई-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6:30 घंटे तक फंसी रही।
- 13020 बाघ एक्सप्रेस बाराबंकी से गोंडा के बीच 5:30 घंटे रोकी गई।
-14674 शहीद एक्सप्रेस लखनऊ-गोंडा के बीच चार घंटे तक खड़ी रही।
-15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस गोंडा से पहले 4:30 घंटे तक रोकी गई।
-12596 आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस लखनऊ से आठ मिनट देर से छूटी, लेकिन गोंडा पहुंचने तक सात घंटे लेट हो गई।
-15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोंडा-बाराबंकी के बीच पांच घंटे तक फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed