{"_id":"68965799bd020602ac0e1db9","slug":"trains-are-full-for-return-airfare-reaches-up-to-rs-22000-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1331608-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वापसी के लिए ट्रेनें फुल, विमान का किराया 22 हजार तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वापसी के लिए ट्रेनें फुल, विमान का किराया 22 हजार तक पहुंचा
विज्ञापन
त्योहार के चलते ट्रेन में नहीं मिल पा रही सीट।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद मुम्बई, दिल्ली, पुणे आदि से लखनऊ वापसी की राह मुश्किल नजर आ रही है। ट्रेनों में जहां लंबी वेटिंग है वहीं विमानों का किराया 22 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
मुम्बई के लिए सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट का टिकट 22 हजार रुपये तक पहुंच गया। दिल्ली का टिकट 15 हजार रुपये में बिक रहा है। टूर एवं ट्रेवेल्स एजेंसियों के अनुसार रविवार से लेकर सोमवार तक ज्यादातर फ्लाइट की सीटें बुक हो चुकी हैं। दरअसल, बड़ी संख्या में मुंबई, दिल्ली, पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद में रह कर लखनऊ के लोग नौकरी या पढ़ाई करते हैं जो रक्षाबंधन पर घर आ रहे हैं, लेकिन वापसी में इन्हें ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा। विमान का किराया भी महंगा हो गया है। लखनऊ से मुम्बई के बीच एअर इंडिया की फ्लाइट का किराया 18,197 रुपये पहुंच गया है। पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-118 का किराया 16,490 रुपये तथा बंगलूरू की एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का किराया 18,999 रुपये पहुंच गया है।
ट्रेनों में लंबी वेटिंग
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लखनऊ मेल, पद्मावत, गोरखधाम, वैशाली, एसी एक्सप्रेस, कैफियत आदि ट्रेनों की स्लीपर की वेटिंग 160 पहुंच गई है। एसी बोगियों में वेटिंग का आंकड़ा 85 चल रही है। ऐसे ही मुंबई जाने वाली पुष्पक, कुशीनगर सहित अन्य ट्रेनों की वेटिंग स्लीपर में 190 व एसी बोगियों में 65 तक पहुंच गई है।