फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trainee teachers to get money.

प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, मिलेगा मानदेय

Sat, 18 Jul 2015 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jul 2015 03:25 AM IST
विज्ञापन
Trainee teachers to get money.

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक बनने वालों से शपथ पत्र लेकर मानदेय देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इसके सत्यापन की प्रक्रिया चलती रहेगी।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा को इस संबंध में निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा है कि परिषद के सचिव मानदेय संबंधी निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जल्द भेजेंगे।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। इनको प्रशिक्षण अवधि तक 7300 रुपये मानदेय दिया जाएगा और सहायक अध्यापक बनने के बाद पूरा वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने से नहीं दिया गया मानदेय

Trainee teachers to get money.

स्थिति यह है कि छह माह होने को हैं, इसके बाद भी प्रशिक्षु शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता को ज्ञापन दिया था।

सचिव ने बेसिक शिक्षा निदेशक को इस संबंध में जरूरी कार्यवाही का निर्देश दिया था। बेसिक शिक्षा निदेशक ने परिषद के सचिव से कहा है कि जिलों को मानदेय देने संबंधी निर्देश जारी करें।

प्रशिक्षु शिक्षकों से यह शपथ पत्र लिया जाएगा कि उनके द्वारा जो भी प्रमाण पत्र लगाए गए हैं वे सही हैं। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके आधार पर मानदेय देने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed