{"_id":"5fe961488ebc3e3ba10d3ef6","slug":"train-tour-package-for-south-india-from-28-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जनवरी को दक्षिण भारत दर्शन के लिए चलेगी ट्रेन, जानें- कितने में खरीद सकते हैं टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जनवरी को दक्षिण भारत दर्शन के लिए चलेगी ट्रेन, जानें- कितने में खरीद सकते हैं टूर पैकेज
Mon, 28 Dec 2020 10:08 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी की दक्षिण भारत दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 जनवरी से होगी। इच्छुक लोग बुकिंग करा सकते हैं। वापसी छह फरवरी को होगी। टूर पैकेज का प्रति व्यक्ति स्लीपर का किराया 9450 रुपये होगा। इसमें रहना, खाना, घूमना शामिल है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के मुताबिक दक्षिण भारत के रामेश्वरम, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरई का भ्रमण होगा। इसमें शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन), पानी, ठहरने का इंतजाम, टूर गाइड, सुरक्षा किट, स्थानीय भ्रमण को गैर वातानुकूलित बस यात्रा, ट्रेन में सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा पैकेज में शामिल है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग के अलावा कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय में आकर बुकिंग कराई जा सकती है।
कानपुर में आईआरसीटीसी की बुकिंग के हेल्पलाइन नंबर 8287930930/ 8287930932/ 8287930934 से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।