फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train tickets on Holi: Waiting list increased in regular trains for UP, seats are still vacant in these specia

होली पर ट्रेन टिकट: यूपी के लिए रेगुलर ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग लिस्ट, इन स्पेशल गाड़ियों में अभी भी सीटें खाली

Thu, 21 Mar 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

Train tickets on Holi: होली पर यूपी लौटने की सोच रहे लोगों के लिए समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। रेगुलर ट्रेनों की वेटिंग रोजाना बढ़ रही हैं हालांकि कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जिनमें अभी भी गुंजाइश है। 

विज्ञापन
Train tickets on Holi: Waiting list increased in regular trains for UP, seats are still vacant in these specia
होली पर सभी ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं।

विस्तार

यदि आप होली पर घर आना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। होली पर पैसेंजरों की आवाजाही के लिए रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं होली स्पेशल ट्रेनों में सैकड़ों सीटें खाली हैं, जिससे यात्रियों को लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों में खाली सीटों की डिटेल जारी की गई है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री इन सीटों पर तत्काल और एडवांस में सीटों की बुकिंग करा सकते है। ये ट्रेनें लखनऊ या वाया लखनऊ चलने वाली हैं। 
विज्ञापन


22 मार्च को गोमतीनगर सिकंदरबाद में सेकेंड एसी में 22, थर्ड एसी में 210, स्लीपर में 398 बर्थ और चेयरकार में 144 सीटें, 26 को सिकंदराबाद गोमतीनगर में सेकेंड एसी में 18, थर्ड एसी में 203, स्लीपर में 432 बर्थ, 21 मार्च को छपरा गोमतीनगर की सेकेंड एसी में 29, थर्ड एसी 347, स्लीपर में 182 और चेयरकार में 363 सीटें, 23 को छपरा गोमतीनगर की सेकेंड एसी में 15, थर्ड एसी में 282 बर्थ, 25 को छपरा गोमतीनगर की सेकेंड एसी में 31, थर्ड एसी में 364, स्लीपर में 257 और चेयरकार में 529 सीटें, 27 को छपरा गोमतीनगर की सेकेंड एसी में 31, थर्ड एसी में 364, स्लीपर में 255 बर्थ और चेयरकार में 530 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें भी खाली हैं सीटें
24 को 05023 गोरखपुर आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल, 31 को 05023 आनन्दविहार गोरखपुर, 22 को 05053 बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 29 को 05053 बांद्रा टर्मिनस स्पेशल की सेकेंर्ड श्रेणी चेयरकार में 1236 सीटें, 27 को 05005 अमृतसर स्पेशल ट्रेन में सीटें खाली हैं। ऐसे ही वाराणसी से आनन्दविहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन में 26 मार्च, 05097 टनकपुर दौराई स्पेशल व लालकुआं से राजकोट से 24 और 31 को चलने वाली स्पेशल ट्रेन में सीटें खाली हैं।


रोडवेज की एसी बसें खाली
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। 21 से 24 मार्च तक लखनऊ से कई शहरों के बीच चलने वाली एसी बसों में सीटों खाली है। यह बसें आलमबाग और कैसरबाग दिल्ली, बरेली, सहारनपुर, देहरादून, बलिया, वाराणसी, गोरखपुर, प्रतापगढ़ रूट पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed