{"_id":"59b7afb74f1c1bfb7f8b6515","slug":"train-running-restore-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच सितंबर से निरस्त चल रही ट्रेनों को किया बहाल, दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितंबर से निरस्त चल रही ट्रेनों को किया बहाल, दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला में एप्रोन सीसी का निर्माण कार्य के चलते पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक निरस्त की गई गोरखधाम, संपर्क क्रांति, हम सफर एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनों का संचालन 12 सितंबर से पुन: शुरू हो गया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा के मुताबिक दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति (12565), गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस (12555), आजमगढ़-नई दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस (12225), पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस (12875), गोरखपुर-आनंद विहार हम सफर एक्सप्रेस (12595), गोरखपुर-आनंद विहार हम सफर एक्सप्रेस (12571) एवं मऊ-आंनद विहार एक्सप्रेस (15025) का संचालन 12 सितंबर से कर दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए 14 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04011 एवं 04012) का स्पेशल संचालन 14 से 29 सितंबर तक किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन एक और स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से शुरू करने जा रहा है।
आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी एक्सप्रेस (04012) को 14 से 28 सितंबर प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शाम 07.25 बजे प्रस्थान करके अगले पूर्वाह्न 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 15 से 29 सितंबर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 02.45 बजे प्रस्थान करके अगले सुबह 06.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों के पांच-पांच फेरे होंगे। इन ट्रेनों में 12 शयनयान, चार सामान्य श्रेणी और सामान यान कोच होंगे जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एवं सुलतानपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।