फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train reservation chart will be prepared before 8 hrs

Lucknow News: आठ जुलाई से 8 घंटे पहले बनेगा ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट

Sat, 05 Jul 2025 05:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
train reservation chart will be prepared before 8 hrs

विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में बैठक कर लिया गया निर्णय रेलकर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आठ जुलाई से ट्रेनों का रिजवेशन चाटे आठ घंटे पहले बनाया जाएगा। इस बावत आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय सहित लखनऊ, इज्जतनगर व वाराणसी मंडल में इसे लागू किया जा रहा है। इस बाबत मुख्य वाणिज्य प्रबंधक की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत तीनों मण्डलों के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि ट्रेनों के नए चाटिंग सिस्टम में चाटिंग मैनुअली की जाएगी। मसलन, गोरखधाम एक्सप्रेस का रिजर्वेशन चार्ट अभी दोपहर 12:20 बजे बनता है। जबकि आठ जुलाई से ट्रेन का चार्ट आठ घंटे पहले सुबह 8:20 बजे वन जाया करेगा। जबकि ट्रेन का इमरजेंसी कोटा एक दिन पहले रात नौ बजे तक फीड किया जाएगा। नए सिस्टम के तहत कोटा आवंटन व फीडिंग में असुविधाएं न हों, इसके लिए गत दिवस वाणिज्य विभाग कार्यालय में बैठक कर मंथन किया गया। ट्रेनों की चाटिंग के नए नियम के अनुसार जो ट्रेनें सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच संचालित होंगी। उनके लिए रिजर्वेशन चार्ट पिछली रात 9 बजे बन जाएगा। इसके अलावा जो ट्रेनें दोपहर दो बजे के बाद और अगली सुबह पांच बजे से पहले चलेंगी, उनका आरक्षण चार्ट ट्रेन चलने से आठ घंटे पहले बनेगा।


यात्रियों को होगी सहूलियत

ट्रेनों की चाटिंग के इस नए नियम से वेटिंग के यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्हें अपनी टिकट की स्थिति पहले पता लग जाएगी, जिससे वे विकल्प तलाश सकेंगे। इसके अलावा दूरदराज के इलाकों से आकर लखनऊ में ट्रेनें पकड़ने वाले अनावश्यक परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed