फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train ran backward due to failure of engine

इंजन फेल होने से अचानक उल्टी चलने लगी ये ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

Tue, 28 Aug 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Aug 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
train ran backward due to failure of engine
डेमो
बाराबंकी के रामनगर में गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से ट्रेन आगे की बजाए उल्टी दिशा में चलने लगी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब पांच सौ मीटर दूर जाने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह ट्रेन को रोक लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन


सोमवार को गोरखपुर- गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15009  करीब पांच बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी तभी अचानक इंजन फेल हो गया। इस इस दौरान जब तक चालक कुछ समझ पाता ट्रेन पीछे की तरफ दौड़ने लगी तो ट्रेन के गार्ड डीके श्रीवास्तव ने चालक व रेलवे स्टेशन पर फोन कर इस बारे में बताया। 
विज्ञापन


ट्रेन के पीछे की ओर चलने से यात्रियों में हडकंप मच गया और वे कूदने का प्रयास करने लगे। करीब पांच सौ मीटर दूर तक ट्रेन पीछे की ओर जाने के बाद चालक ने उसे सूझबूझ से रोक लिया। जीआरपी चौकी प्रभारी राजमणि ने बताया करीब चार घंटे ट्रेन खड़ी रहने के बाद सुबह साढ़े नौ बजे मालगाड़ी का इंजन लगाकर उसे रवाना किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन में हुआ था लीकेज
एडीआरएम प्रवीन पांडेय ने बताया कि इंजन में लीकेज होने के कारण गोरफुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन अचानक बैक साइड चल गई थी। जांच में चालक बंटू कुमार व गार्ड डीके श्रीवास्तव की लापरवाही मिलने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed