{"_id":"6886137b201cd1c8700d4535","slug":"train-late-passengers-felt-trouble-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1311600-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग आउटर पर रुकी ट्रेनों ने यात्रियों के छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग आउटर पर रुकी ट्रेनों ने यात्रियों के छुड़ाए पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एक ओर ट्रेनों की लेटलतीफी और दूसरी तरफ सही जानकारी नहीं मिलने से रविवार को यात्रियों के पसीने छूट गए। बाघ एक्सप्रेस, सारबमती एक्सप्रेस, मरुधर के यात्रियों के लिए सफर मुहाल हो गया।
रविवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी की शिकार हुईं। इसमें उपरोक्त तीन ट्रेनों के यात्री सर्वाधिक परेशान हुए। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 19165 साबरमती एक्सप्रेस चार घंटे खड़ी रही। वहीं 14854 मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे लेट हो गई। इतना ही नहीं गाड़ी संख्या 22540 आनंदविहार मऊ सुपरफास्ट को चारबाग आउटर पर घंटेभर तक खड़ा कर दिया गया। साथ ही हावड़ा से काठगोदाम जा रही 13019 बाघ एक्सप्रेस मल्हौर में घंटेभर खड़ी रही। यात्री प्रशांत अग्रवाल ने डीआरएम मुरादाबाद से शिकायत की, जिसके बाद मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल डीआरएम को ट्रांसफर कर दिया गया।