फुल साउंड में सुन रहा था गाना नहीं सुन सका मौत की आहट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन से गाना सुनते हुए मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहा एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जेब में मिले कागजों व मोबाइल फोन के जरिए उसकी शिनाख्त की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया।
एसओ पारा के मुताबिक, जलालपुर निवासी रज्जन लोधी (22) का बेटा किशन कुमार बिजली मैकेनिक था। मंगलवार सुबह वह अपनी बहन खुशबू से मिलने कनौसी के लिए निकला था।
विक्रमनगर पुल के नीचे वह पैदल ही मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इस दौरान माल गाड़ी आ गई। ईयर फोन लगा होने के चलते किशन ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया।
दर्जनों लोगों के सामने ही ट्रेन ने उसे रौंद दिया। इसके बाद राहगीरों ने पारा थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। जेब में मिले कागजों व मोबाइल फोन के जरिये पुलिस कर्मियों ने उसके परिवारवालों से संपर्क किया।
फुल साउंड में बज रहा था गाना
किशन की मौत की खबर सुनकर उसकी मां लालता भी उसके भाइयों गोलू, पिंस व शिवम के साथ विक्रमनगर क्रॉसिंग पहुंच गई। बेटे का क्षत विक्षत शव देखकर उसकी हालत खराब हो गई।
परिवारवालों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन रो-रोकर उसका बुरा हाल था। वहीं, पानी की टंकी के ऑपरेटर रज्जन लोधी भी बेटे की मौत से बेहद दुखी थे।
दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने जब किशन कुमार का मोबाइल उठाया तो उसमें फुल साउंड में गाना बज रहा था।
इसी वजह से किशन को न ट्रेन के इंजन की आवाज सुनाई दी और न ही हॉर्न की। ट्रेन को आता देखकर आसपास मौजूद कई लोगों ने भी किशन को रोकने के लिए पीछे से आवाज लगाई, लेकिन वह अपनी ही धुन में था।