{"_id":"5c24f51fbdec2256c06530bd","slug":"train-from-lucknow-to-sitapur-will-start-from-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत, 9 जनवरी से इस रूट पर चलने लगेंगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत, 9 जनवरी से इस रूट पर चलने लगेंगी ट्रेन
Thu, 27 Dec 2018 09:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
राजधानी लखनऊ और सीतापुर के बीच रोजाना सफर करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए खुशखबरी यह कि नये साल की नौ जनवरी से ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सीतापुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
इस सिलसिले में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर ने लखनऊ मंडल के आला अफसरों को समारोह आयोजित करने के आदेश दिए हैं। रेलवे के मुताबिक मई 2016 को अंतिम बार छोटी लाइन पर ऐशबाग से सीतापुर के लिए ट्रेन रवान हुई थी जिसके बाद से संचालन बंद हो गया था।
विज्ञापन
अमान परिवर्तन कार्य के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने डालीगंज से सीतापुर तक जाया लिया था, जिसके बाद सबसे पहले ऐशबाग से डालीगंज तक ट्रेन का पहली बार ट्रायल हुआ। इस ट्रेन के स्पीड ट्रायल के सफल होने पर सीतापुर से लखनऊ के बीच ट्रेन का संचालन हुआ जिसमें 120 किमी की स्पीड तक ट्रेन को दौड़ाया गया।
विज्ञापन
रेल संरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने रेलवे बोर्ड को ट्रेन संचालन की अधिसूचना जारी करने के लिए अनुमति मांगी थी। पहले इस ट्रेन के संचालन की अनुमति लखनऊ मंडल ने 24 दिसंबर को मांगी थी। लेकिन रेलवे बोर्ड के द्वारा रैक की व्यवस्था सहित कई तकनीकी खामियों के चलते ट्रेन का संचालन 24 दिसंबर से शुरू नहीं हो पाया था।
शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने नौ जनवरी को ट्रेन संचालन की हरी झंडी देते हुए मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रवक्ता आलोक कुमार ने की और बताया कि समारोह को आयोजित करने के आदेश मिल गये हैं।
Trending Videos
तीन ट्रेन से सफर का शुभारंभ
पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के नौ जनवरी की शाम को सीतापुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद तीन ट्रेनों से लखनऊ के ऐशबाग और सीतापुर के बीच यात्री सफर करने का सिलसिला शुरू कर पाएंगे।