फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train charbagh

Lucknow News: अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीड़ा, दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Thu, 30 Oct 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
train charbagh
अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीड़ा, दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीड़ा, दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर महिला को मिला इलाज
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अवध आसाम एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री को प्रसव पीड़ा उठी। ट्रेन के चारबाग स्टेशन पहुंचने पर महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
त्योहारी सीजन के बीच चारबाग स्टेशन पर बृहस्पतिवार को चारबाग स्टेशन जुड़वा बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। गाड़ी संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस में लालगढ़ से समस्तीपुर के लिए महिला यात्री हीरा देवी यात्रा कर रही थीं। बीच सफर उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इसके बाद उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने ट्रेन के चारबाग आने से पहले ही चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की। हीरा देवी को स्टेशन पर सुरक्षित उतारकर महिला आरपीएफ कर्मियों, उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम ने तत्काल सहायता प्रदान की। इसके अलावा 108 एम्बुलेंस सेवा को भी बुलाया गया। एम्बुलेंस के आने से पहले ही महिला ने दो जुड़वां शिशुओं को जन्म दिया। इसमें एक बालक एवं एक बालिका है। प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला ने चिकित्सीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। महिला और उनका परिवार ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस से अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गया।

अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीड़ा, दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीड़ा, दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed