फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train cancelled due to maintenance work

इमरजेंसी मेंटिनेंस के चलते गोमती, वैशाली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त

Sat, 09 Sep 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
train cancelled due to maintenance work
Indian Railway

नई दिल्ली के डायमंड रेल क्रॉसिंग पर दो दिन पहले राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से संरक्षा के खतरे को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार देर रात इमरजेंसी कार्य शुरू कर दिया। इसकी वजह से गोमती एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ वैशाली सहित कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


नई दिल्ली में कार्य के चलते ट्रेन संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14257 वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


वहीं 14258 नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 10 और 11 सितंबर को निरस्त किया गया है। 12553 बरौनी नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 12419 और 20 गोमती एक्सप्रेस 9 और 10 सितंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12554 नई दिल्ली बरौनी वैशाली एक्सप्रेस 10 और 11 सितंबर को, 12875 पुरी नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस 10 सितंबर को रद्द रहेगी। इसकी वजह से ये 11 सितंबर को लखनऊ नहीं आएगी। इसके अलावा 12876 नई दिल्ली पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 12 सितंबर को निरस्त होगी।

इन ट्रेनों का बदला रूट

ट्रेन संख्या 22417 वाराणसी नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12554 वैशाली एक्सप्रेस शनिवार को दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed