{"_id":"647d60690d65f008000d9cd3","slug":"train-accident-track-maintenance-will-be-checked-on-all-three-levels-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: ट्रैक मेंटेनेंस के कार्यों की होगी त्रिस्तरीय जांच, मेंटेनेंस के कार्यों की हुई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Accident: ट्रैक मेंटेनेंस के कार्यों की होगी त्रिस्तरीय जांच, मेंटेनेंस के कार्यों की हुई समीक्षा
Mon, 05 Jun 2023 09:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Jun 2023 09:41 AM IST
सार
उड़ीसा हादसे के बाद हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन को लेकर किए जा रहे कार्यों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। वहीं, ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़े कार्यों की त्रिस्तरीय जांच की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़े कार्यों को लेकर त्रिस्तरीय जांच की तैयारी की जा रही है। इसमें मंडल व मुख्यालय के बाद रेलवे बोर्ड स्तर पर भी जांच की जाएगी। दूसरी ओर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, उड़ीसा हादसे के बाद हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन को लेकर किए जा रहे कार्यों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। मिशन रफ्तार के तहत उत्तर, पूर्वोंत्तर, उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनों में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शेरपुरिया को ईडी ने सात दिन की रिमांड पर लिया, गोपनीय स्थान पर लेकर जाकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनी बुलियन घोटाले में आईएफएस निहारिका सिंह से होगी पूछताछ, इंडोनेशिया के दूतावास में हैं तैनात
सूत्रों के अनुसार ट्रैक मेंटेनेंस में सिग्नलिंग, इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्यों में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व अन्य विभाग शामिल रहते हैं, उनकी त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था की जा रही है।
निर्माण कार्य पूरे होने के बाद पहले स्तर पर मंडल की टीम जांच करेगी। इसके बाद संबंधित जोन के मुख्यालय के अफसर व अंत में रेलवे बोर्ड द्वारा नामित अफसर कार्यों की जांच व समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपेंगे।