{"_id":"670e90d233d426ddaf009e7e","slug":"tragic-accident-in-up-truck-hits-bike-on-rae-bareli-ayodhya-highway-three-friends-die-on-the-spot-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर मौत
Wed, 16 Oct 2024 07:10 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:10 AM IST
सार
Tragic accident in UP: रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक एक मृतक दोस्तों के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने निकला था।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक को पकड़ लिया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर मंगलवार की देर शाम एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक एक मृतक दोस्तों के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने निकला था।
विज्ञापन
मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव निवासी अमित (28) गांव के ही अपने दोस्त आकाश (18) व जगदीशपुर क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी राजकुमार (26) के साथ बाइक से अपने भाई किशन की शादी के कार्ड बांटने निकला था। यह लोग जगदीशपुर क्षेत्र में हाइवे पर नौडाड गांव के पास पहुंचे, तभी अयोध्या की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव सीएचसी जगदीशपुर भेजे गए है। एक मृतक ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। परिजनों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन