{"_id":"68da95be2c4fefd8ea0bcaa2","slug":"tragic-accident-car-crashes-parked-truck-on-highway-female-teacher-dead-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP में भीषण हादसा : हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, महिला टीचर की मौत, पांच की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में भीषण हादसा : हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, महिला टीचर की मौत, पांच की हालत नाजुक
Mon, 29 Sep 2025 08:28 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:28 PM IST
सार
टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : विभाग
विस्तार
अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में गुडंबा निवासी शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। कार में 10 सवारियां भरी हुई थीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
गुडंबा के कल्याणपुर निवासी प्रवीण कुमार माथुर की पत्नी पुनीता श्रीवास्तव (44) बलरामपुर के विश्रामपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। पॉलिटेक्निक से प्राइवेट टैक्सी में वह बलरामपुर के लिए निकलीं। 10 सवारियां ठूंसे जाने से कार ओवरलोड थी। सफेदाबाद के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां पुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रवीण ने बताया कि उनकी पत्नी हर हफ्ते शनिवार को बलरामपुर से लखनऊ आती थीं। दो दिन परिवार के साथ रहकर सोमवार को वापस ड्यूटी पर जाती थीं। सोमवार तड़के प्रवीण ने ही उन्हें कार में बिठाया था।
सुबह 9:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुनीता कार में आगे बैठी थीं। हादसे में चालक सनी, पीछे बैठीं सीता और तीन अन्य को भी गंभीर चोट आई हैं। अन्य सवारियां मामूली रूप से घायल हुईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुनीता के दो बेटे प्रियांशु और अभ्यांश हैं। प्रवीण इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाते हैं।