{"_id":"6abd6afce2472bfc9101a1eb","slug":"20-sleeper-buses-seized-challans-issued-to-28-lucknow-news-c-13-lko1070-1944722-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20 स्लीपर बसें सीज, 28 के ह़ुए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20 स्लीपर बसें सीज, 28 के ह़ुए चालान
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुरक्षा के इंतजामों और मानकों की अनदेखी करने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया। ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह के नेतृत्व में टीमों ने जांचकर 20 स्लीपर बसों को सीज कर 28 के चालान किए।
उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार रात नौ से 12 बजे तक आगरा एक्सप्रेसवे और किसान पथ पर लखनऊ के साथ उन्नाव व रायबरेली की प्रवर्तन टीमों ने पुलिस के सहयोग से जांच की।
इसमें कई बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरीं। बॉडी कोड के उल्लंघन, सुरक्षा उपकरणों की कमी और परमिट शर्तों की अनदेखी मिलने पर 16 बसों के चालान किए गए और 12 बसें सीज की गईं। बुधवार को नहरिया पर चेकिंग अभियान के दौरान आठ बसों को सीज कर 12 बसों के चालान किए गए। सीज की गईं बसों की तकनीकी जांच मोटर व्हीकल इंस्पेक्टरों की टीम करेगी। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिए गए सुझावों के अनुसार बस मालिकों को बदलाव करना होगा। इसके बाद ही बसों को छोड़ा जाएगा।