फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation increases revised budget by 600 crore

Lucknow News: नगर निगम ने 600 करोड़ बढ़ाया पुनरीक्षित बजट

Thu, 01 Oct 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation increases revised budget by 600 crore
लखनऊ। नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत, सफाई, पार्क और मार्ग प्रकाश सहित जनसुविधाओं पर खर्च होने वाले बजट में करीब 600 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी पुनरीक्षित बजट में की है। बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। इस बार बैठक नगर निगम मुख्यालय के बजाय गोमतीनगर में भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के सभागार में होगी। महापौर ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का करीब 47 अरब रुपये का मूल बजट पास किया है। अब इसे 53 अरब कर दिया गया है। बजट में जुलाई तक के आय-व्यय के आंकड़े दिए गए हैं। इसके हिसाब से नगर निगम ने जुलाई तक करीब 24 अरब रुपये की आय और करीब इतना ही खर्च किया है।
विज्ञापन

बैठक से पहले बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक भी की। इसमें बजट में किए गए आय-व्यय के प्रावधानों के बारे में बताया गया ताकि बैठक में आम सहमति से बजट पास किया जा सके। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य हैं। कुछ सदस्यों ने सड़क मरम्मत का बजट और पार्षद कोटा बढ़ाने का सुझाव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रमुख मदों में बढ़ोतरी प्रस्तावित
0 कचरा प्रबंधन बजट 300 करोड़ से 330 करोड़ रुपये किया गया।
0 स्ट्रीट लाइट के नए कामों का बजट सात करोड़ से 10 करोड़ रुपये किया गया।
0 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का बजट छह करोड़ से 11 करोड़ रुपये किया गया।
0 नई सड़क के निर्माण का बजट 50 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये किया गया।
0 सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण का बजट 271 करोड़ से 326 करोड़ हुआ।
0 नाला, पुलिया, क्रॉसिंग आदि की मरम्मत का बजट 30 करोड़ से 50 करोड़ रुपये किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed