परेड पर 22 और 24 को ट्रैफिक डायवर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास (फुल ड्रेस रिहर्सल) के लिए
इस दौरान परेड मार्ग रेलवे स्टेडियम, चारबाग से केकेसी तिराहा, गुरु गोविंद सिंह तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, अलका तिराहा, मेफेयर तिराहा और हिंदी संस्थान तिराहे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया परिवर्तन सुबह आठ बजे से परेड समाप्ति तक लागू रहेगा।
बंद रहेगा यातायात
•सदर और बूचड़ी ग्राउंड की ओर जाने वाले वाहन गन फैक्ट्री चौराहे से केकेसी नहीं जा सकेंगे
•स्टेशन रोड से उदयगंज नहीं जा सकेंगे
•सदर ओवरब्रिज से कैसरबाग की ओर नहीं जा सकेंगे
•बंदरिया बाग चौराहे से हजरतगंज जाने वाले वाहन बंदरिया बाग से आगे नहीं जा सकेंगे
•नॉवेल्टी चौराहे से कैपिटल तिराहे तक नहीं जा सकेंगे
•सिंचाई भवन से एनेक्सी और हुसैनगंज जाने वाले वाहन लाल बहादुर शास्त्री तिराहे तक नहीं जा सकेंगे
•रॉयल चौराहे से सिसेंडी और कंधारी बाजार चौराहे तक नहीं जा सकेंगे
•हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे तक यातायात बंद रहेगा
•हजरतगंज चौराहे से सुभाष चौराहे एवं परिवर्तन चौक तक नहीं जा सकेंगे
•डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहे तक यातायात बंद रहेगा
•लालबाग चौराहे से मेफेयर तिराहे तक नहीं जा सकेंगे
•सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज और हजरतगंज जाने वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा
•गोल्फ क्लब चौराहे से हजरतगंज तक यातायात बंद रहेगा
•जनपथ के पीछे से हजरतगंज नहीं जा सकेंगे
•डनलप तिराहे एवं बैंक ऑफ इंडिया से होकर अलका तिराहे नहीं जाएंगे
•चिरैया झील एवं मोती महल लॉन तिराहे से स्टेट बैंक तिराहा, एमजी मार्ग एवं हिंदी संस्थान की ओर नहीं जा सकेंगे
•नरही से वीआईपी गेस्ट हाउस होकर मीराबाई तिराहे से हजरतगंज की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएंगे
•कैसरबाग व मकबरा रोड की ओर से आ रहे वाहन परिवर्तन चौक से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगे