फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will start on the green corridor from Samtamulak to Daliganj from 22nd

Lucknow News: समतामूलक से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर पर 22 से शुरू होगा आवागमन

Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic will start on the green corridor from Samtamulak to Daliganj from 22nd
निशातगंज के पास ग्रीन कॉरिडोर का बना पुल।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक और वहां से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा फेज 22 फरवरी को शुरू हो जाएगा। शुभारंभ के लिए कॉरिडोर का लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके शुरू होने से रोजाना एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन में आसानी होगी और लोग पांच से सात मिनट में फर्राटा भरते हुए डालीगंज से गोमतीनगर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन



ग्रीन कॉरिडोर योजना के दूसरे फेज में गोमतीनगर के समतामूलक चौक से निशातगंज तक ग्रीन कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है। निशातगंज चौराहे कि रि-डिजाइनिंग का काम भी हो गया है बस उसकी फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसके आगे बीरबल साहनी मार्ग होते हुए हनुमान सेतु तक सड़क चौड़ीकरण हो गया है और उस पर डामर भी डाल दी गई है। यहां से हनुमान सेतु तक जाने वाले फ्लाईओवर का भी काम पूरा हो गया है। यहां पर चौराहे को बनाने का काम तेजी से चल रहा रहा है। इसके आगे डालीगंज तक भी फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है और चौराहे की रि-डिजाइनिंग का काम चल रहा है। ऐमें अब महज फिनिशिंग का ही काम हो रहा है। इसमें समतामूलक से निशातगंज तक का रूट तो करीब एक महीने से तैयार है, मगर लोकार्पण के इंतजार में बंद है। अब इसके आगे का भी रूट तैयार हो गया है। ऐसे में अब समतामूलक से डालीगंज तक पूरा रूट एक साथ लोकार्पण के बाद खोले जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन



पहले फेज का भी होगा लोकार्पण

आईआईएम से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है ओर उस पर करीब डेढ़ साल से ट्रैफिक भी चल रहा है, हालांकि इसका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है। अब जो कार्यक्रम बनाया जा रहा है उसमें दूसरे फेज के साथ ही मुख्यमंत्री पहले फेज का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



..............


22 फरवरी को रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री समतामूलक चौक से डालीगंज तक के रूट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज के रूट पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे बड़ी आबादी को फायदा होगा।

-प्रथमेश कुमार,
वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed