{"_id":"67086df6cf9ed2d34a08a834","slug":"traffic-will-change-in-gomtinagar-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-910124-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर में आज बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर में आज बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। श्री जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र में शुक्रवार को कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात परिवर्तित किया गया है। सुबह सात बजे से डायवर्जन रहेगा।
- 1090 चौराहे से गांधी सेतु, सामाजिक परिवर्तन स्थल चौराहा होकर गोमतीनगर जाने वाला यातायात 1090 से उद्यान चौराहा तक प्रतिबंधित रहेगा। यह 1090 चौराहे से समता मूलक, डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहे से उद्यान चौराहा होकर जा सकेगा।
- उद्यान चौराहे से 1090 के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- समता मूलक से पुरानी चटोरी गली होकर सामाजिक परिवर्तन स्थल चौराहे की ओर और मरीन ड्राइव की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- सामाजिक परिवर्तन से उद्यान चौराहा वाया सामाजिक परिवर्तन स्थल ढाल यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- ताज अंडरपास के दोनों साइड से उद्यान चौराहे की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- समता मूलक से ताज अंडरपास होकर जनेश्वर पार्क के निकट रेलवे अंडरपास के बीच ट्रैफिक नहीं चलेगा।