फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will be diverted in Gomti Nagar area today

Lucknow News: गोमतीनगर इलाके में आज बदला रहेगा यातायात

Sun, 23 Nov 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted in Gomti Nagar area today
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर गोमतीनगर इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। बदले मार्ग के अलावा आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग से भी ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को निकलवाएगी। इसके लिए नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



यूं रहेगा ट्रैफिक में बदलाव

- दयाल पैराडाइज चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर दो की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। सीएमएस विशाल खंड तिराहा, अंबेडकर उद्यान चौराहा या ग्वारी चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन




- जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार से गेट नंबर पांच व छह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। नीरज चौक चौराहा, अंबेडकर उद्यान चौराहा होकर जा सकेंगे।



- पिपराघाट गोल चक्कर तिराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर पांच व छह की तरफ यातायात नहीं जाएगा। जी-20 तिराहा शहीद पथ या दिलकुशा होकर वाहन गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- ताज अंडरपास से जनेश्वर मिश्र पार्क की तरफ यातायात नहीं जाएगा। अंबेडकर उद्यान चौराहे या सामाजिक प्रतीक स्थल चौराहा, 1090 चौराहा या समतामूलक चौराहा होकर वाहन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed