फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will be diverted in Ashiana area today

Lucknow News: आशियाना इलाके में आज बदला रहेगा यातायात

Sat, 21 Feb 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted in Ashiana area today
लखनऊ। आशियाना में बंगला बाजार पुलिस चौकी से बंगला बाजार पेट्रोल पंप तक रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस कारण सुबह नौ बजे से यातायात में बदलाव रहेगा। अभियान में अभिनेता संजय दत्त भी शामिल होंगे। आयोजन सरोजनीनगर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह करवा रहे हैं।
विज्ञापन

- रामकथा मोड़ से बंगला बाजार की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। मोड़ से दाएं होकर वाहन जा सकेंगे।
- बंगला बाजार चौकी से बंगला बाजार पेट्रोल पंप की ओर वाहन नहीं जाएंगे। खजाना मार्केट होकर यातायात चलेगा। खजाना मार्केट से बंगला बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जा सकेगा। सैनिक लॉन मोड़ से यातायात गुजरेगा।
विज्ञापन

- किला चौराहे से सामान्य यातायात बंगला बाजार पेट्रोल पंप की ओर प्रतिबंधित रहेगा। स्मृति उपवन, रजनी खंड होकर जा सकेंगे।
- चांसलर क्लब तिराहे से स्मृति उपवन गेट नंबर चार की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। स्मृति उपवन, खजाना मार्केट होकर यातायात चगा।

- काशा ग्रीन सिटी चौराहे से उसरी पेट्रोल पंप तिराहे की और ट्रैफिक नहीं चलेगा। बंगला बाजार चौराहा (वीआईपी रोड) होकर जा सकें।
- सालेहनगर तिराहे से सामान्य यातायात उसरी पेट्रोल पंप तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। किला चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed