फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will be changed from today on Ganesh Chaturthi

Lucknow News: गणेश चतुर्थी पर आज से बदला रहेगा यातायात

Wed, 27 Aug 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be changed from today on Ganesh Chaturthi
लखनऊ। गणेश चतुर्थी पर बुधवार से दस दिन तक कार्यक्रम होंगे। ऐसे में शहर का यातायात बदला रहेगा। यह व्यवस्था सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

- अयोध्या मार्ग व गोमतीनगर की ओर से आने वाली बसें कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, डिगडिगा (लोहिया) चौराहा, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी बालू अड्डा, संकल्प वाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन




- सीतापुर रोड से आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनिया/डालीगंज क्रॉसिंग, पक्का पुल चौराहा, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग को जा सकेगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- चौक/डालीगंज पुल की ओर से आने वाला यातायात क्लार्क अवध तिराहा से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा। यह क्लार्क अवध तिराहे से चिरैया झील तिराहे होकर जाएगा।



- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा (झूलेलाल पार्क) होकर नदवा कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह गोमती पुल पारकर या सीधे उमराव सिंह धर्मशाला होकर, आईटी चौराहा की ओर से जा सकेगा।



- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से मकबरा रोड की ओर से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा होकर जाएगा।



- निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से लविवि मार्ग होकर सुभाष चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह आईटी चौराहे से बाएं/दाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप होते हुए निशातगंज/डालीगंज पुल से जाएगा।



- कैसरबाग/सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहे की ओर से सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैया झील तिराहे की ओर से जाएगा।




- हजरतगंज चौराहा व परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई तिराहा या चिरैया झील तिराहा होकर जाएगा।



- हनुमान सेतु/नदवा बंधा तिराहा से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर वाहन नहीं जाएंगे। आईटी चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed