फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will be affected due to Assembly session  in Lucknow Read complete plan

Lucknow News: विधानसभा सत्र को लेकर बदला रहेगा राजधानी का यातायात, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरा प्लान

Thu, 18 Dec 2025 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 05:56 PM IST
सार

विधानसभा सत्र को लेकर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में यातायात में बदलाव किया गया है। हजरतगंज व उसके आसपास के इलाके में यातायात बदला रहेगा। आगे पढ़ें और जानें पूरा प्लान...

विज्ञापन
Traffic will be affected due to Assembly session  in Lucknow Read complete plan
- फोटो : AdobeStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में विधानसभा सत्र को लेकर 19 दिसंबर को यातायात में डायवर्जन किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी। आइए जानते हैं पूरा प्लान...

विज्ञापन
  1. बंदरियाबाग चौराहा से यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेगा।
  2. विज्ञापन
  3. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर यातायात नहीं जा सकेगे। ट्रैफिक पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेंगे। यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैया झील, या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज और कैंट होकर जा सकेगा।
  6. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें सिकंदर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।
  7. केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
  8. गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें सिकंदर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैया झील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए या 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते जा सकेगी।
  9. सिकंदर बाग चौराहा से हजरतगंज,विधानसभा की ओर जाने यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदर बाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैया झील होते जा सकेगा।
  10. परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक कैसरबाग चौराहा या चिरैया झील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदर बाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।
  11. डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ यातायात नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed