फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic police now taken big b's help to solve traffic problem in lucknow

यातायात पुलिस ने लखनऊ का ट्रैफिक सुधारने के लिए अब लिया 'बिग बी' का सहारा

Sat, 13 Jul 2019 06:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 13 Jul 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
traffic police now taken big b's help to solve traffic problem in lucknow
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
‘लखनऊवासियों, नमस्कार। मैं यह पत्र आपको याद दिलाने के लिए लिख रहा हूं कि यातायात नियमों का पालन करिये और अपनों के साथ खुशियां मनाइये।’ महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीर के साथ लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक करता यह संदेश एएसपी ट्रैफिक ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


राजधानी की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में जनता का सहयोग हासिल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयोग कर रही है। एक महीने से लगातार सोशल साइट पर कैरिकेचर पोस्ट डालकर जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिग बी का संदेश पोस्ट किया गया। यातायात पुलिस के मुताबिक यह प्रतीकात्मक पोस्ट है।
विज्ञापन


एसएपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर यातायात पुलिस एक  महीने से विशेष अभियान चला रही है। इसकी शुरुआत ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ से की गई। इसके बाद राजधानी के प्रमुख मार्गों पर ‘नो हेलमेट, नो इंट्री’ से सख्ती की गई। इससे कुछ सुधार हुआ। हालांकि, अभियान की थोड़ी सी सुस्ती पर लोग फिर पुराने ढर्रे पर उतर आए। पुलिस ने चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बी के संदेश का वीडियो चलाने की थी योजना

अपर पुलिस अधीक्षक पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक पिछले दिनों अमिताभ बच्चन राजधानी में शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान यातायात जागरूकता का अभियान शुरू हुआ। ऐसे में प्रयास था कि बिग बी से लखनऊवालों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील का एक वीडियो बनवाया जाए। 

इसे प्रमुख चौराहों और सोशल साइट पर प्रसारित करने की योजना थी। हालांकि, उनकी व्यस्तता से यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद यातायात पुलिस ने उनकी तस्वीर के साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील वाला संदेश पोस्ट किया।

सड़क पर अभियान, सोशल साइट पर कैरिकेचर पोस्ट

यातायात पुलिस थानाें की पुलिस की मदद से सड़कों पर चेकिंग के दौरान नियमों की जानकारी दे रही है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। साथ ही लोगों को जागरूक करने को सोशल साइट का भी सहारा लिया जा रहा है। एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक सोशल साइट से हर कोई जुड़ा है। इसका असर भी दिख रहा है।

रोजाना एक आदत में सुधार का लें संकल्प
एएसपी यातायात ने बताया कि सोशल साइट पर वह लगातार पोस्ट कर रहे हैं कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, संदेश देना या देखना, वीडियो देखना या भेजना, हादसे का सबब बन सकता है। इन आदतों में सुधार लाएं तो हादसों की संख्या कम होगी। बहुत जरूरी होने पर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पार्किंग लाइट जलाकर मोबाइल का इस्तेमाल करें। हमें संकल्प लेना होगा कि रोजाना एक  आदत में सुधार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed