फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic movement near the Agra Expressway will be altered due to a VIP program

Lucknow News: वीआईपी कार्यक्रम के कारण आगरा एक्सप्रेस-वे के पास बदला रहेगा आवागमन

Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Traffic movement near the Agra Expressway will be altered due to a VIP program
लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे के पास वीआईपी कार्यक्रम के कारण बृहस्पतिवार को यातायात बदला रहेगा। इमरजेंसी में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में ट्रैफिक पुलिस प्रतिबंधित मार्ग से एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन को निकलवाएगी। इसके लिए नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


- मटरिया आगरा एक्सप्रेस-वे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। घुरघुरी तालाब मोहान रोड या मलिहाबाद होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन


- खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। घुरघुरी तालाब मोहान रोड या बुद्धेश्वर होते हुए जा सकेंगे।

- मौंदा चौराहे से आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड होते हुए वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। घुरघुरी तालाब मोहान रोड या बुद्धेश्वर होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात नहीं चलेगा। बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास से यू-टर्न लेकर खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास या मौदा चौराहा होकर जा सकेंगे।

- बड़ागांव आगरा एक्सप्रेस-वे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बड़ागांव से मोहान रोड या बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास होकर जा सकेंगे।

- कठहिंगरा आगरा एक्सप्रेस-वे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। कठहिंगरा गांव से घुरघुरी तालाब मोहान रोड होकर जा सकेंगे।


- भलिया आगरा एक्सप्रेस-वे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की ओर यातायात नहीं चलेगा। मोहान रोड घुरघुरी तालाब होते हुए जा सकेंगे।

- झलियामऊ आगरा एक्सप्रेस-वे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। कठहिंगरा आगरा एक्सप्रेस-वे अंडरपास होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed