लखनऊ: कैसे सुधरे ट्रैफिक, दो चौराहों पर ही रोज 7000 तोड़ रहे नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत दिशा में गाड़ी चलाना, तीन सवारी बैठाना और लाल सिग्नल होने पर भी नहीं रुकने पर अगर आप पकड़े नहीं गए हैं तो यह आपकी गलतफहमी है। इंटीग्रेटेड ट्रैैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर लगाए जा रहे ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम की नजर आप पर है।
शहर के दो प्रमुख चौराहों हजरतगंज व इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर इसका ट्रायल दो महीने से चल रहा है। हर दिन सात हजार से अधिक लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ रहे हैं। नियमों से बेपरवाह ये लोग आईटीएमएस के ट्रायल में कैमरे में कैद हो रहे हैं। फिलहाल इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन जल्द इन्हें ई-चालान भेजा जाएगा। पहले चरण में शहर के 20 से अधिक चौराहों पर ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम लगाया जा रहा है।
हेलमेट न लगाने वालों की संख्या सबसे अधिक
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की जो रिपोर्ट आईटीएमएस सिस्टम के ट्रायल में सामने आई है, उसमें सबसे अधिक संख्या बिना हेलमेट लगाए चलने वालों की है। दूसरे स्थान पर वे लोग हैं जो लाल बत्ती होने पर भी नहीं रुकते और फर्राटा भरते चले जाते हैं। तीन सवारी लेकर चलने वाले भी कैमरे में कैद हुए हैं, हालांकि इनकी संख्या ज्यादा नहीं है।
जल्द जारी होंगे ई-चालान
इंटीग्रेटेड ट्रैैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम रखे है नजर
...तो 20 हजार तक होगी संख्या
स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक एसके जैन कहते हैं कि अभी दो चौराहों पर ही ट्रायल शुरू किया गया है तो संख्या सात हजार से अधिक है। जब ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम सभी चौराहों पर लग जाएगा तो अभी के औसत के हिसाब से हर दिन कम से कम 20 हजार लोग पकड़ में आएंगे।
स्मार्ट सिटी योजना में आईटीएमएस पर काम हो रहा है। इसके तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और हजरतगंज पर ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल चल रहा है। दो चौराहों पर हर दिन करीब सात हजार चालान बन रहे हैं। इन्हें यातायात पुलिस को भेज दिया जा रहा है। जैसे ही आईटीएसम का काम पूरा होगा, उसके बाद यातायात पुलिस ई-चालान जारी करना शुरू कर देगी। - एसके जैन, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी
यहां देखे, कब कितने लोगों ने तोड़ा नियम
एकल दिशा मार्ग से जबरन घुसे तो चालान तय
यातायात पुलिस ने एकल दिशा मार्ग पर जबरन वाहन दौड़ाने वालों को सबक सिखाने का तरीका ढूंढ निकाला है। अब हजरतगंज चौराहे की तरह गोमती बैराज के आगे यातायात पुलिस ने नाकाबंदी करके एकल दिशा मार्ग से निकल रहे वाहनों का चालान शुरू कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, जाम व हादसों पर अंकुश लगाने को विभिन्न स्थानों पर एकल दिशा मार्ग की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कुछ लोगों के एकल दिशा मार्ग पर जबरन वाहन दौड़ाने की शिकायत मिल रही थी।
इसके चलते हजरतगंज के बालू अड्डा से लोहिया बैराज की तरफ एकल दिशा मार्ग के मद्देनजर बैरियर लगाने के साथ एक आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई। उसका इशारा न मानकर जबरन वाहन दौड़ाने वालों के लिए समतामूलक चौराहे पर नाकाबंदी की गई है।
एकल दिशा मार्ग से निकलते ही यातायात पुलिस की टीम द्वारा वाहन को रोककर चालान शुरू किया गया है। अभी तक हजरतगंज चौराहे पर पार्क रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का चालान करके एकल दिशा मार्ग व्यवस्था का पालन कराया जा रहा था।