फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic education should essential : yogi adityanath

यातायात शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए: योगी

Thu, 17 Oct 2019 09:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
traffic education should essential  : yogi adityanath
ब्यूरो की खबर के साथ :फोटो मनीष वर्मा 5 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास के पास सडक सुरक्षा सप्ताह क
लखनऊ। सड़क सुरक्षा सप्ताह होने प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों का अपने सरकारी आवास से आगाज करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शिक्षा विभाग को यातायात शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को दुघर्टनाओं में घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने की नसीहत दी।
विज्ञापन

मौके पर सीएम ने यातायात जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 25 ट्रैफिक पुलिस बाइकर्स, 10 विंटेज कार, 100 निजी बाइकर्स, 100 एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के करीब 700 छात्र शामिल थे। इस मौके पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी ओपी सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देवेश चतुर्वेदी और परिवहन आयुक्त धीरज साहू समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

20 तक चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि दो-तीन वर्षों में जागरूकता कार्यक्रमों से ही सड़क हादसों में कमी आई है, लेकिन इससे हमें संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में एक साल में चार बार सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने की घोषणा की। कहा, 14 अक्तूबर को शुरू हुआ यह सड़क सुरक्षा सप्ताह 20 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed