आठवीं मोहर्रम: पुराने लखनऊ में बुधवार शाम 7:30 बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं मोहर्रम पर शिया समुदाय द्वारा दरिया वाली मसजिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। इसे लेकर बुधवार शाम 7:30 बजे से पुराने शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि जुलूस की समाप्ति तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
इधर न जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले सभी वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल नहीं जा सकेंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात चौक की तरफ नहीं जाएगा।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल क्रॉस की ओर नही जा सकेंगे।
- कैसरबाग से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाला यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जाएगा। - शाहमीना रोड तिराहा से जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्का पुल होकर बड़े इमामबाड़ा की तरफ यातायात बंद रहेगा।
- कैसरबाग से हरदोई रोड की जाने वाले बडे़ वाहन पक्का पुल मेडिकल क्रास की ओर नहीं जा सकेंगे।
- चौक चौराहा से खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज होकर नींबू पार्क तिराहा एवं मेडिकल क्रास की तरफ यातायात बंद रहेगा।
- मेडिकल क्रास से कोई भी वाहन नीबू पार्क तिराहा एवं नक्खास की ओर नहीं जाएगा।
- मेडिकल कॉलेज चौराहे से मेडिकल क्रास की तरफ भी नहीं जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहा से विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ यातायात बंद रहेगा।
- मेडिकल क्रॉस से विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- पक्का पुल खदरा साइड तिराहे से पक्का पुल जिन्नातों वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा नहीं जा सकेंगे।
- कुड़िया घाट घाट रोड तिराहे से नीबू पार्क चौराहा की तरफ यातायात बंद रहेगा।
- घंटाघर तिराहा से नीबू पार्क या बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- अकबरी गेट/मेफेयर तिराहे से मेडिकल क्रॉस/कमला नेहरू चौराहा के मध्य यातायात बंद रहेगा।
- दरिया वाली मसजिद से पक्का पुल, नीबू पार्क, कमला नेहरू चौराहा, गुफरानमाब इमामबाड़ा के मध्य जुलूस मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इधर से जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग/ओवरब्रिज से कपूरथला, आईटी चौराहा से जाएगा।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बालागंज चौराहे से दाहिने कैंपबेेल रोड होकर जाएंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से बाएं बंधा रोड कुड़िया घाट से दाहिने नया पुल होकर जा सकेंगे।
- कैसरबाग से सीतापुर रोड के लिए डालीगंज पुल से दाहिने आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव के रास्ते जाना होगा।
- शाहमीना रोड तिराहा से मेडिकल कॉलेज चौराहा/डालीगंज पुल होते हुए जा सकेंगे।
- कैसरबाग से हरदोई रोड के लिए बडे़ वाहन डालीगंज पुल से दाहिने आईटी, मड़ियांव, दुबग्गा बाईपास होकर जा सकेंगे।
- चौक चौराहे से कोनेश्वर चौराहे के रास्ते अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मेडिकल क्रास से मेडिकल कॉलेज चौराहा/चौक से जा सकेंगे।
- मेडिकल कॉलेज चौराहे से सामान्य यातायात मेडिकल क्रास चौराहे की ओर मुड़ने के बजाय शाहमीना तिराहा या रकाबगंज पुल होकर जा सकेगा।
- मेडिकल कॉलेज चौराहे से शाहमीना तिराहा या रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहे से रकाबगंज पुल/बाजार खाला होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मेडिकल क्रॉस से मेडिकल कॉलेज चौराहा से रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- कुड़िया घाट रोड तिराहे से बंधा रोड या नये ओवरब्रिज होते हुए जा सकेंगे।
- घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से कोनेश्वर या बंधा रोड कुड़िया घाट से दाहिने नया पुल होकर जा सकेंगे।
एंबुलेंस को छूट
जुलूस के दौरान चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस एवं स्कूल वाहन आदि को छूट दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर - 0522 2483800 पर संपर्क किया जा सकता है।