फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion in Lucknow on account of Independence day

स्वतंत्रता दिवस पर कल से बदला रहेगा शहर का यातायात, ये रहेंगे नए रूट

Sun, 13 Aug 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Aug 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion in Lucknow on account of Independence day
ट्रैफ‌िक डाइवर्जन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शहर में होने वाले कार्यक्रम व रिहर्सल के चलते यातायात बदला रहेगा। एएसपी ट्रैफिक रवि शंकर ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह 9 बजे से फुलड्रेस रिहर्सल व 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक बदला रहेगा।

विज्ञापन


14 व 15 को इधर से जाएं
- विधानसभा पर झंडारोहण के समय रायल होटल तथा हजरतगंज के मध्य वाहन नहीं आएंगे
- कानपुर रोड, चारबाग से आने वाले कामर्शियल वाहन लोको चौराहा होकर जाएं
- चारबाग से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहा से बाएं मुड़कर कैसरबाग/सदर जाएंगे 
- निशातगंज से आने वाले बडे़ वाहन गांधी सेतु, गोल्फ  क्लब, कटाई पुल होकर जाएंगे 
- निशातगंज/पीएनटी से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से शाहनजफ तिराहा होकर जाएं 
- चिरैयाझील/शाहनजफ तिराहा से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से पीएनटी होकर जाएं
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले वाहन लालबत्ती, हजरतगंज नहीं जा सकेंगे। यह वाहन गोल्फ  क्लब, गांधी सेतु होकर जाएं

मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास पर भी बदला रहेगा रूट

Traffic diversion in Lucknow on account of Independence day
डेमो पिक्चर

दोपहर 3.00 बजे से कॉलेज ऑफ फि जिकल एजूकेशन की ओर से मार्च पास्ट निकाला जाएगा। यह गोलागंज से कैसरबाग बस स्टैंड, कैसरबाग चौराहा, बारादरी होते हुए परिवर्तन चौक से बांए क्लार्क अवध होटल से होकर सीडीआरआई के सामने से होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त होगा। इसमें पुलिस, पीएसी, एनसीसी, होमगार्ड, स्कूल के बच्चे तथा बैंड, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शामिल होंगी। ऐसे में दोपहर ढाई बजे से वाहनों का डायवर्जन होगा।

13 व 15 को इधर से न जाएं
- सिटी स्टेशन ट्रैफिक गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल/चारबत्ती चौराहा नहीं जाएगा
- रेजीडेंसी तिराहा से वाहन बलरामपुर ढाल चौराहा से कैसरबाग बस स्टैंड नहीं जा सकेंगे 
- अमीनाबाद से आने वाले वाहन गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस स्टैंड नहीं आ सकेंगे 
-टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से वाहन कैसरबाग बस स्टैंड नहीं जा सकेंगे 
- कैंट रोड, बी.एन.रोड, लाटूश रोड से वाहन अशोक लाट से कैसरबाग बस स्टैंड नहीं जाएंगे 
- आईटी चौराहे से वाहन परिवर्तन चौक चौराहा होते अशोक लाट कैसरबाग नहीं जा सकेगा
- कलेक्ट्रेट से यातायात टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से सीडीआरआई तिराहा नहीं जा सकेगा
- चौक से आने वाला यातायात शहीद स्मारक तिराहा, सीडीआरआई तिराहा नहीं जाएगा 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनाएं ये रूट

Traffic diversion in Lucknow on account of Independence day
बर्ल‌िंग्टन चौराहे पर खड़ी पुलिस
इधर से जाएं
- सिटी स्टेशन से पुलिस ऑफिस, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, डालीगंज पुल होकर जाएं
- रेजीडेंसी से बलरामपुर ढाल चौराहा से बांये चकबस्त चौराहा होकर जाएं
- अमीनाबाद से गुईन रोड चौराहा से बाएं नजीराबाद, अमीनाबाद होकर जाएं 
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से बारादरी एवं दायें बलरामपुर ढाल से जा सकेंगे
- कैंट रोड से नजीराबाद रोड लाटूश रोड/नूरमंजिल/रायल होटल होकर जाएं 
- आईटी चौराहे से स्टेडियम तिराहे से चिरैयाझील/हजरतगंज होकर जाएं 
- कलेक्ट्रेट से टेलीफ ोन एक्सचेंज चौराहा, मकबरा रोड/कैसरबाग होकर जाएं
- चौक से डालीगंज पुल से नक्षत्रशाला, पुलिस ऑफिस, या आईटी चौराहा होकर जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed