क्रिसमस पर हजरतगंज में दो दिन बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों से जा सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस को देखते हुए यातायात पुलिस ने कुछ मार्गों पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को दोपहर तीन बजे से हजरतगंज के कैथड्रल में प्रार्थना के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
कार्यक्रम में वीआईपी आगमन के दौरान वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। एंबुलेंस, शव वाहन, दमकल अथवा स्कूली वाहन जाम में फंसता है तो इन नंबरों पर कंट्रोल रूम - 0522-2483800, 9454405155, 7311190195 पर सूचना देनी होगी।
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- परिवर्तन चौक चौराहे से मेफेयर, अलका तिराहे के रास्ते हजरतगंज चौराहे की तरफ।
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हिंदी संस्थान की तरफ।
- अलका तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया की तरफ।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से लीला टाकीज, कैथेड्रल की तरफ।
- डनलप तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया अथवा अलका तिराहे की तरफ।
इन रास्तों से जा सकेंगे
- कैसरबाग आनंद सिनेमा व केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे और चिरैयाझील, सिकंदरबाग चौराहे की तरफ।
- स्टेट बैंक तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग चौराहे की तरफ।
- लालबाग चौराहे से वाल्मीकि तिराहा, स्टेडियम तिराहे के रास्ते की ओर।
- मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहे की तरफ।
- नवल किशोर रोड, लारेंस टेरेन्स कॉलोनी की ओर।
- सप्रू मार्ग या सहारागंज की तरफ।
- सिकंदरबाग अथवा कैपिटल की तरफ।
नो पार्किंग जोन एरिया
- हजरतगंज चौराहे से अलका, मेफेयर एवं अलका तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया, शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक।
यहां होगी पार्किंग-
- कार्यक्रम में आने वाले लोग अपने वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर एवं बाहर सड़क के किनारे-किनारे एक लाइन में पार्क कर सकेंगे।
- हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होकर पार्किंग में आ जा सकेंगे।