मेट्रो के लिए जून से दो साल तक ट्रैफिक डायवर्जन
- जून से 2018 तक चारबाग से गंज तक डायवर्जन
- दो साल तक हजरतगंज में एक ओर से ही संचालित होगा ट्रैफिक
- चारबाग से केडी सिंह के बीच होंगे तीन स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण जून से शुरू होगा। इस दौरान जून 2016 से जून 2018 तक हुसैनगंज सीएमएस से हजरतगंज के बीच यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
डायवर्जन प्लान को एलएमआरसी अपने स्तर पर तय कर चुका है। बस जिला प्रशासन की मंजूरी बाकी है। मेसर्स गुलेरमक और टीपीएस मिल कर अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण करेंगे। ये टेंडर दिया जा चुका है।
एक जून से काम शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। एलएमआरसी ने डायवर्जन का जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक साढ़े तीन किलोमीटर के इस रास्ते पर 900 मीटर तक वन वे रहेगा।
दो साल तक यहां दोनों ओर का ट्रैफिक एक ओर से चलेगा। खासतौर पर जहां स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है, वहां से 300 मीटर की दूरी तक सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा और इस रूट पर ट्रैफिक की रफ्तार 24 महीने तक धीमी रहेगी।
स्टेशन बनने वाले रास्तों पर होगी काफी दिक्कत
एलएमआरसी के प्रस्ताव में सबसे अधिक महत्वपूर्ण हजरतगंज के आसपास वाली सड़क है। यातायात प्रबंधन का यह प्रस्ताव एलएमआरसी ने ट्रैफिक पुलिस के सामने पेश कर दिया है। हुसैनगंज से डाइवर्जन शुरू होगा और दिसंबर तक हजरतगंज में लागू हो जाएगा।
लोगों को दिक्कत कम से कम हो इसका ध्यान रखते हुए एलएमारसी पहले एक ओर काम करेगा। इस दौरान दूसरी ओर से ट्रैफिक चलता रहेगा। सबसे ज्यादा दिक्कत उस रास्ते पर होगी, जहां स्टेशन बनेंगे। यहां यातायात काफी धीमा हो जाएगा।
कैंट रोड, गुरु गोविंद सिंह मार्ग, वाल्मीकि मार्ग, नवल किशोर रोड, बीएन रोड, एपी सेन रोड और लाटूश रोड व आसपास के रास्तों पर यातायात बदला रहेगा। लएमआरसी के सीनियर पीआरओ अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है हमारा काम एक जून तक शुरू होने की संभावना है।
जल्द ही कंपनी को वर्क आर्डर कर दिया जाएगा। इसके बाद में अपना ऑफिस और अन्य सेटअप राजधानी में विकसित करने के लिए कंपनी को करीब एक माह का समय लगेगा। इसके बाद काम शुरू होगा और साथ ही डायवर्जन लागू होंगे।