फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion in lucknow

बड़े मंगल पर कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Mon, 26 May 2014 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion in lucknow

बड़े मंगल पर होने वाले कार्यक्रमों में संभावित भीड़ को ध्यान में रखकर यातायात विभाग ने कई इलाकों में सुचारु यातायात के लिए ट्रैफिक डायर्वजन किए हैं।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ज्ञानेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि 27 मई को इस व्यवस्था के तहत कई रूट में बदलाव किए गए हैं, जिससे राजधानी में लोगों को आवागमन में दिक्कत न आए।
विज्ञापन


इन रास्तों का प्रयोग करें ...
•सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बस आदि पुरनियां रेलवे क्राॅसिंग व डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर कपूरथला व आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। गाड़ियां पक्का पुल, तिराहा शाहमीना, डालीगंज पुल और कैसरबाग होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


•कुर्सी रोड की ओर आने वाला यातायात विष्णुपुरी कालोनी और हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की ओर नहीं जा सकेगा। यहां वाहन चालक यातायात हीवेट पॉलीटेक्निक चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, निशातगंज, अशोक मार्ग होते हुए जा सकेंगे।

•आईटी चौराहा से बड़े वाहन विवेकानंद पापॉलीटेक्निक निराला नगर ओवरब्रिज से अलीगंज होते हुए कपूरथला की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें फैजाबाद रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पाॅलीटेक्निक से विष्णु पुरी होते हुए गंतव्य तक जाना होगा।

•सहारा टावर तिराहे से अलीगंज की ओर जाने वाला यातायात कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात तिराहे से दाहिने 50 मीटर चलने के बाद बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाहिने निराला नगर ओवर ब्रिज होते जाएगा।

•आईटी निराला नगर की ओर से आने वाले कामर्शियल वाहन आटो, विक्रम, चार पहिया और दोपहिया वाहन आदि निराला नगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात निरालानगर तिराहे से बाएं आठ नंबर चौराहे से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते हुए अपने गंतव्य जाएगा।


•छन्नी लाल चौराहे से कपूरथला की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात वायरलेस चौराहा व सेंट्रल बैंक होकर अपने गंतव्य जा सकेगा।

•साई मंदिर तिराहे से कोई भी यातायात कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात प्रगति बाजार के पीछे सहारा टावर होकर अपने गंतव्य जा सकेगा।

•अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

•आईटी चौराहे से हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहे की ओर किसी प्रकार के वाहन नहीं आ सकेंगे। यह यातायात आईटी चौराहे से डालीगंज पुल और निशातगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

•सुभाष चौराहे से हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहे की ओर किसी प्रकार नहीं जा सकेंगे। यह यातायात डालीगंज पुल, क्लार्क अवध एवं स्टेडियम तिराहे, चिरैया झील होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed