फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion in lucknow

आज बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

Wed, 26 Mar 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion in lucknow

विधानपरिषद की शिक्षक एवं स्नातक सीट के चुनाव की मतगणना 26 मार्च को फैजाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना के चलते यातायात में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन

इधर से न जाएं

फैजाबाद की ओर से जीटीआई की तरफ जाने वाले वाले वाहन लोहिया अस्पताल मोड़ से पिकप तिराहा होकर जा सकेंगे।

गोमती नगर से आने वाले वाहन पिकप तिराहे से डिवाइन हार्ट अस्पताल से चिनहट होते हुए फैजाबाद रोड जा सकेंगे।

फैजाबाद की ओर से सीतापुर व सीतापुर की ओर से फैजाबाद जाने वाला यातायात फ्लाई ओवर से जा सकेगा।

गोमती नगर से सीतापुर रोड की ओर जाने वाला यातायात डिगडिगा चौराहे से नेहरू एनक्लेव रवींद्र पल्ली होते हुए फैजाबाद रोड से अरावली रोड कलेवा रेस्टोरेंट के सामने से होकर निकल सकेगा।

सीतापुर की ओर से गोमतीनगर/बादशाहनगर जाने वाला यातायात इंदिरानगर सेक्टर-चार चौराहे से होकर जा सकेगा।

विज्ञापन

आवागमन, पार्किंग, प्रवेश व निकास की व्यवस्था

पी-1 : मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों के वाहन पॉलीटेक्निक परिसर के गेट नंबर-3 से प्रवेश कर परिसर के अंदर बनी पार्किंग पी-1 में पार्क होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पी-2 : मीडिया के ओबी वैन की पार्किंग पॉलीटेक्निक चौराहे के पास कल्याण मोटर्स के सामने बनी पार्किंग पी-2 में होगी।

पी-3 : प्रेस के दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग पॉलीटेक्निक चौराहे के पास कल्याण मोटर्स के सामने दूसरी साइड सड़क के किनारे बनी पार्किंग पी-3 में की जाएगी।

पी-4 : प्रत्याशी एवं एजेंट के दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग पॉलीटेक्निक चौराहे से एचएएल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बनी पार्किंग पी-4 में की जाएगी। वहीं प्रत्याशी व एजेंट वाहन पार्क कर पैदल परिसर के मुख्यद्वार गेट नंबर-2 फैजाबाद रोड से प्रवेश करेंगे।


इस रास्ते का करें उपयोग
लोहिया अस्पताल से जीटीआई की तरफ रास्ता बंद रहेगा।

मुंशी पुलिया से जीटीआई जाने का रास्ता प्रतिबंधित रहेगा।

इंदिरानगर सेक्टर-8, चंद्रमा सुप्रीम कांप्लेक्स चौराहा वाला रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed