फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion in lucknow

शहर में आज ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें जरूरी खबर

Sun, 23 Mar 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Mar 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion in lucknow

विधान परिषद की शिक्षक/स्नातक सीट के लिए मतदान टीमों के आवागमन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी ने यह सूचना दी।


इधर से न जाएं

फैजाबाद रोड से लोहिया अस्पताल मोड़ पर सामान्य यातायात रोकने के लिए बैरियर लगेगा।

लोहिया अस्पताल चौराहा से बाएं जाने वाले मार्ग पर सामान्य यातायात रोका जाएगा।

पॉलीटेक्निक चौराहा से फैजाबाद रोड पर जाने वाले सामान्य यातायात को रोकने के लिए ओवरब्रिज के नीचे बैरियर लगेगा।

पॉलीटेक्निक ओवरब्रिज के ढाल पर सीतापुर रोड की तरफ सामान्य यातायात रोका जाएगा।

इंदिरानगर के सेक्टर-8 की तरफ से आने वाले वाहन चंद्रमा सुप्रीम कांप्लेक्स चौराहा से दाहिने नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन

इधर से जाएं

फैजाबाद रोड से जीटीआई की तरफ आने वाले वाहन लोहिया अस्पताल मोड़ से बाएं मुड़कर गंतव्य को जा सकेंगे।

गोमतीनगर से पिकप तिराहे से दाहिने मुड़कर चिनहट/फैजाबाद रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

फैजाबाद रोड से आने वाले वाहन कलेवा कटिंग से जा सकेंगे।

सीतापुर की तरफ से आने वाले वाहन इंदिरानगर सेक्टर-8 तिराहे से बाएं मुड़कर इस्माइलगंज चौकी के सामने से जा सकेंगे।

फैजाबाद रोड से आने वाला वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से पिकप तिराहा होकर जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed