{"_id":"6ac8076b694414480106a618","slug":"traffic-diversion-in-ashiana-for-five-hours-today-lucknow-news-c-13-lko1070-1957884-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आशियाना में आज पांच घंटे डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आशियाना में आज पांच घंटे डायवर्जन
विज्ञापन
लखनऊ। मान्यवर कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को बंगला बाजार चौराहा स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कारण आशियाना क्षेत्र में सुबह छह से दोपहर एक बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
- कानपुर मार्ग, आलमबाग और पारा की ओर से आने वाला ट्रैफिक बाराबिरवा चौराहे से गीतापल्ली मोड़, बंगलाबाजार चौराहा, कांशीराम स्मारक स्थल की ओर नहीं आएगा।
- बंगला बाजार पुल चौराहे से गीतापल्ली मोड़, कांशीराम स्मारक स्थल, पकरी पुल चौराहा और बाराबिरवा चौराहे की ओर ट्रैफिक नहीं आ सकेगा।
- चारबाग और केकेसी की तरफ से आने वाले लोग कुंवर जगदीश चौराहे से जेल हाउस चौराहा और बंगलाबाजार चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- गोमतीनगर और हजरतगंज से अमौसी एयरपोर्ट व कानपुर रोड की तरफ जाने वाला लोग कुंवर करियप्पा चौराहे से कुंवर जगदीश चौराहा, जेल हाउस चौराहा, कांशीराम स्मारक स्थल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- फतेह अली तालाब चौराहे से जेल हाउस चौराहा और बंगला बाजार चौराहा की ओर यातायात नहीं जाएगा।
- रायबरेली मार्ग से आने वाला ट्रैफिक तेलीबाग पुल चौराहे से बंगला बाजार पुल चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- सुभानीखेड़ा चौराहे व गन्ना अनुसंधान तिराहे से लोग एसीपी कैंट कार्यालय मोड़ की तरफ नहीं जा सकेंगे।