फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion for vidhan sabha session

विधान सभा के विशेष सत्र के लिए बदलेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 02 Oct 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion for vidhan sabha session
लखनऊ। विधानसभा का 36 घंटे का विशेष सत्र बुधवार से होगा। इसके लिए पुलिस ने राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए कई रास्तों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

इन रास्तों पर रहेगी रोक
- बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ चौराहा हजरतगंज की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- डीएसओ चौराहा हजरतगंज से सिसेंडी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- रॉयल होटल चौराहे से सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहा की तरफ।
- गोमतीनगर से आने वाली बसें व भारी वाहन सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज, डीएसओ चौराहा की तरफ।
- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज डीएसओ, विधानसभा की तरफ।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- बंदरियाबाग से लालबत्ती चौराहा, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेंगे।
- डीएसओ चौराहे से जाने वाले वाहन हजरतगंज या पार्क रोड होकर।
- हजरतगंज चौराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर।
- गोमतीनगर की तरफ से आने वाली बसें बैकुंठधाम होकर कैसरबाग व हजरतगंज, लालबत्ती से शहीद पथ होते हुए उतरेठिया पुल से उतरकर जा सकेंगी।
- सिकंदरबाग से वाईएमसीए बिल्डिंग, बालू अड्डा व गांधी सेतु होकर।
- हजरतगंज चौराहे से पार्क रोड होकर सिविल अस्पताल होते हुए गोल्फ क्लब चौराहे से बंदरियाबाग व लाल बत्ती होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed