फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion due to eid

ईद पर शहर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

Tue, 29 Jul 2014 08:48 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion due to eid

ईद के त्योहार पर चांद दिखने के अनुसार मंगलवार को यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


राजधानी के विभिन्न रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन सुबह छह बजे से नमाज की समाप्ति तक लागू रहेगा।

इधर से न जाएं
- सीतापुर रोड व खदरा से आने वाला यातायात पक्के पुल से नहीं आ सकेगा।
- हरदोई रोड/बालागंज चुंगी से वाहन बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कोनेश्वर चौराहे से घंटा घर का रास्ता बंद रहेगा।
- घंटाघर तिराहे से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद तक नहीं जा सकेंगे।
- चौक, नींबू पार्क तिराहे से वाहन नहीं जा सकेंगे।
- शाहमीना तिराहे से वाहन पक्का पुल की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा।
- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड पर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग होते हुए हरदोई रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल पर नहीं जाएंगे।
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा होते हुए तुलसीदास मार्ग पर सिर्फ नमाजियों के वाहन को अनुमति।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव की ओर सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगे।
- लाल माधौ तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की ओर सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगे।
- नाका से ऐशबाग की ओर सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगे।
- यहियागंज और वाटर वर्क्स रोड से ईदगाह ऐशबाग की ओर सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगे।
- रकाबगंज पुल से वाहनों के नक्खास/ यहियागंज जाने पर रोक।
- ऐशबाग पुल के नीचे से ऐशबाग चौकी से रास्ता बंद।
- राजेंद्र नगर चौराहे से वाहन ऐशबाग ओवर ब्रिज की ओर से होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जाएंगे।
- बाबूलाल हलवाई चौराहा और मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित।
- ऐशबाग पीली कॉलोनी के अंदर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा।
- गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कालेज, एसएन मिश्रा आवास तिराहे, मोती झील कॉलोनी और अंजुमन चौराहे से कोई वाहन ईदगाह की ओर नहीं आ सकेगा।
-
इधर से जाएं
- सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रासिंग से बाएं मुड़कर कपूरथला चौराहे से आठ नंबर चौराहे होते हुए आईटी की ओर से जाएं।
- हरदोई रोड/बालागंज चुंगी से वाहन कोनेश्वर चौराहा से दाहिने चौक चौराहा और मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जाएंगे।
- कोनेश्वर चौराहे की ओर से चौक चौराहा और मेडिकल क्रास /हरदोई रोड होकर जाएं।
- घंटा घर, चौक, नींबू पार्क तिराहे से वाहन पार्क के पीछे मोड़ दिए जाएंगे। चौक से आने वाले वाहन कोनेश्वर चौराहा और मेडिकल क्रॉस होकर जाएंगे।
- शाहमीना तिराहे से वाहन मेडिकल कॉलेज/ डालीगंज पुल होकर जाएंगे।
- डालीगंज पुल से वाहन आईटी, कपूरथला और डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से होकर जाएंगे।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग होते हुए हरदोई रोड की ओर से मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएं।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर से व्यावसायिक वाहन मवैया ओवर ब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
- यहियागंज वाटर वर्क्स रोड से ईदगाह ऐशबाग की ओर से यहियागंज तिराहे से नक्खास तिराहे से जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल से वाहन नाका, मेडिकल कॉलेज से जाएंगे।
- ऐशबाग पुल के नीचे से वाहन मोतीनगर की ओर से गुजरेंगे।
- बाबूलाल हलवाई चौराहा व मास्टर कन्हैया लाल रोड से आने वाले वाहन बाबूलाल हलवाई चौराहे से दाएं व बाएं मोड़ दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed