फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion due to counting

मतगणना के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन

Thu, 15 May 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 May 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion due to counting

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान 16 मई को जिला प्रशासन ने यातायात को

विज्ञापन
सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया है। इसी के साथ पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।


पार्किंग व्यवस्था

स्ट्रांगरूम के पास प्रेक्षकों के वाहन पी-वन में खड़े होंगे। मीडिया की ओबी वैन पी-टू पर खड़ी होंगी। मजिस्ट्रेटों के वाहन स्ट्रांगरूम से आगे बनी पी-थ्री तो पुलिस अफसरों के वाहन पी-फोर पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।

प्रत्याशियों, एजेंटों और मीडिया कर्मियों के वाहन रैन बसेरा गेट से प्रवेश कर बाईं और दाईं तरफ बनी पार्किंग पी-फाइव ए और पी-फाइब वी में खड़े होंगे।

मतगणना ड्यूटी में लगाए गए अफसरों-कर्मचारियों के वाहन रैन बसेरा तिराहा से रैली स्थल गेट नंबर तीन से प्रवेश कर गैलरी में बने पार्किंग स्थल पी-सिक्स में खड़े होंगे।


यहां यातायात प्रतिबंधित

अंबेडकर विश्वविद्यालय (रैलीस्थल) तिराहा से रैन बसेरा तिराहा की ओर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

रैन बसेरा तिराहा से पास धारक वाहनों/मतगणना ड्यूटी में लगे अफसरों/ कर्मचारियों के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात अंबेडकर विश्वविद्यालय तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed