फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion because of congress road show in lucknow.

राहुल-प्रियंका के रोड शो पर आज बदली लखनऊ की यातायात व्यवस्था, देखें- किधर से जाएं, किधर से न जाएं

Mon, 11 Feb 2019 12:07 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
traffic diversion because of congress road show in lucknow.
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को रोड-शो के चलते सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय आगमन और रोड शो प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इधर न जाएं
- रोड शो के बाराबिरवा चौराहा पार करने तक कानपुर रोड से आने वाला यातायात शहीद पथ अमौसी मोड़ से आगे नहीं जा सकेगा।
- रोड शो के टेढ़ी पुलिया बस अड्डा तिराहा पार होने तक बाराबिरवा से यातायात आलमबाग नहीं जा सकेगा।
- रोड शो के आलमबाग बस अड्डा पार करने पर नाका चौराहा/बांसमंडी चौराहे से चारबाग की तरफ यातायात बंद रहेगा।

- रोड शो के मवैया तिराहा पहुंचने पर चारबाग स्टेशन से निकल कर बांसमंडी की ओर यातायात बंद रहेगा।
- रोड शो बर्लिग्टन चौराहा पार होने तक केकेसी तिराहे से विधानसभा मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
- रोड शो ओडियन सिनेमा (चर्च) तिराहा पार होने तक बर्लिंग्टन चौराहे से कैसरबाग की तरफ यातायात बंद रहेगा।

- रोड शो ओडियन सिनेमा (चर्च) तिराहा एवं नूर मंजिल तिराहा पार होने तक कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से बर्लिंग्टन व बापू भवन चौराहा की तरफ यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन

- रायबरेली रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाला यातायात कटाई पुल, लालबत्ती, बंदरियाबाग से डीएसओ, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग बस स्टेशन से रोडवेज बसें कैंट रोड से बर्लिंग्टन चौराहा व चारबाग की ओर नहीं जा सकेंगी।

इधर से जाएं

- रोड शो के बाराबिरवा चौराहा पार करने तक कानपुर रोड से आने वाला यातायात शहीद पथ होकर जाएगा।
- रोड शो के टेढ़ी पुलिया बस अड्डा तिराहा पार होने तक बाराबिरवा से सामान्य यातायात वीआईपी रोड/बुद्धेश्वर रोड होकर जा सकेगा।
- रोड शो के आलमबाग बस अड्डा पार करने तक नाका चौराहा/बॉसमंडी चौराहे से गुरू गोविंद सिंह मार्ग राणा प्रताप चौराहा होकर जा सकेंगे।
- रोड शो के मवैया तिराहा पहुंचने पर चारबाग स्टेशन से बांसमंडी की ओर जाने वाला यातायात वाया रविंद्रालय केकेसी होकर जाएगा।
- रोड शो के केकेसी तिराहा पार होने तक यातायात चारबाग से मवैया या बांसमंडी होकर जा सकेगा।
- रोड शो बर्लिंग्टन चौराहा पार होने तक केकेसी तिराहे से सामान्य यातायात लोको चौराहा कैंट होकर जा सकेगा।

- रोड शो ओडियन सिनेमा (चर्च) तिराहा पार होने तक बर्लिंग्टन चौराहे से सामान्य यातायात कैंट सदर ओवरब्रिज या रॉयल होटल/बापू भवन चौराहा होकर जा सकेगा।
- रोड शो ओडियन सिनेमा (चर्च) तिराहा एवं नूर मंजिल तिराहा पार होने तक कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से परिवर्तन चौक या लाटूश रोड, बांसमंडी चौराहा होकर को जा सकेंगे।
- रोड शो नूर मंजिल तिराहा पार होने तक रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा या सिसेंडी तिराहा होकर जा सकेंगे।
-रोड शो लालबाग चौराहा पार होने तक कैपर रोड तिराहा से यातायात वाल्मीकि तिराहा या निशात हास्पिटल होकर जा सकेगा।

- हजरतगंज चौराहा, गांधी प्रतिमा/पटेल प्रतिमा/डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण के दौरान हिंदी संस्थान तिराहा, अल्का तिराहा से यातायात चिरैयाझील, संकल्प वाटिका या बैक ऑफ  इंडिया तिराहा से सहारागंज होकर जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहा, गांधी प्रतिमा/पटेल प्रतिमा/डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण के दौरान बंदरिया बाग चौराहा व गोल्फ क्लब चौराहे से सामान्य यातायात लालबत्ती, कैंट या गांधी सेतु 1090 होकर जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहा, गांधी प्रतिमा/पटेल प्रतिमा/डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण के दौरान मीराबाई मार्ग, सिकंदरबाग चौराहा से वाईएमसीए चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या सहारागंज, चिरैयाझील होकर जा सकेंगे।
-हजरतगंज चौराहा, गांधी प्रतिमा/पटेल प्रतिमा/डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण के दौरान संकल्प वाटिका तिराहा एवं पीएनटी तिराहे से गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएं।

- हजरतगंज चौराहा, गांधी प्रतिमा/पटेल प्रतिमा/डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण के दौरान रॉयल होटल चौराहे से कैसरबाग या सिसेंडी तिराहा होकर जा सकेंगे।
- फैजाबाद रोड से निशातगंज होकर हजरतगंज की ओर जाने वाली बसें/कामर्शियल वाहन संकल्प वाटिका से बाएं बैकुंठ धाम, पीएनटी, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग, लालबत्ती, कैंट होकर जा सकेंगे।
- रायबरेली रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाला यातायात गोल्फ क्लब, गांधी सेतु होकर जा सकेगा।

- कैसरबाग बस स्टेशन से रोडवेज बसें वाया क्लार्क अवध, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, गांधी सेतु (1090), बंदरिया बाग, कैंट होकर जा सकेंगी।
- चारबाग/आलमबाग बस स्टेशन से फैजाबाद रोड/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड की ओर रोडवेज बसों का आवागमन वाया आलमबाग, जेल रोड, बंगला बाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, शहीद पथ होकर रहेगा।
- कानपुर रोड से चारबाग/आलमबाग बस स्टेशन की ओर रोडवेज बसों का आवागमन वाया शहीद पथ, रमाबाई रैली स्थल, बंगला बाजार, जेल रोड, आलमबाग होकर रहेगा।

चारबाग-हजरतगंज मार्ग पर न ले जाएं वाहन

एएसपी ट्रैफिक ने अमौसी एयरपोर्ट एवं चारबाग रेलवे स्टेशन/रोडवेज बस अड्डे को आवागमन करने वाले यात्रियों को डॉयवर्जन मार्ग चुनने चारबाग से विधानसभा मार्ग होकर हजरतगंज चौराहा पर वाहनों को ले जाने की सलाह दी है।

एंबुलेंस व दमकल को छूट  
रोड शो के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को छूट दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 0522 2483800, 9454405155, 1073 पर संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed