{"_id":"e3569170551008815d6ed090435d5883","slug":"traffic-diversion-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अलविदा की नमाज के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अलविदा की नमाज के बाद बवाल
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Jul 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जुलाई को शिया समुदाय द्वारा आसिफी इमामबाड़ा में और सुन्नी समुदाय द्वारा टीले वाली मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर सुबह 10 बजे से नमाज खत्म होने तक यातायात परिवर्तित रहा। हालांकि, शांतिपूर्वक यह नमाज अदा हो गई। लेकिन, इसके बाद वक्फ बोर्ड के चुनाव न होने को लेकर खफा चल रहे मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने सपा के कद्दावर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
आजम खां की कारगुजारियों से खफा चल रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज के बाद उनके बंगले की ओर कूच कर दिया।
रास्ते में जगह-जगह पुलिस तैनात रही, बैरीकेडिंग भी की गई लेकिन उसे तोड़ते-फांदते हुए लोग आजम के घर की ओर बढ़ते चले गए। बीच-बीच में पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
एक बुजुर्ग की हो गई मौत
शहीद स्मारक पर पथराव की स्थिति पनपी तो पुलिस ने मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद के जुलूस पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें 65 वर्षीय कर्रार मेंहदी की मौत हो गई, जिसके बाद ट्रामा सेंटर पर जमकर बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके अलावा करीब 15 लोग घायल हो गए। एक पीएसी जवान भी भाग-दौड़ के दौरान गिर गया। उसके गले के ऊपर किसी प्रदर्शनकारी का पैर पड़ जाने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इन मार्गों पर रहा प्रतिबंध
- सीतापुर रोड से पक्का पुल।
- पक्का पुल खदरा तिराहे से वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
- हरदोई रोड से (रोडवेज बस छोड़कर) बालागंज चौराहा होकर बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद।
- कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद।
- चौक से नींबू पार्क तिराहा।
- मेडिकल क्रासिंग चौराहे से खुनखुनजी गर्ल्स कॉलेज होते हुए नींबू पार्क तिराहा।
- शाहमीना तिराहे से पक्का पुल की तरफ।
- डालीगंज से पक्का पुल रोड।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग से हरदोई रोड की ओर रोडवेज व सिटी बस पक्का पुल की ओर नहीं जा पाए।