फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion

बड़े मंगल पर ट्रैफिक डायवर्जन, यहां है पूरी जानकारी

Tue, 03 Jun 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion

शहर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है।

विज्ञापन


इन रास्तों का प्रयोग करें ...

- सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन पुरनियां रेलवे क्रासिंग व डालीगंज रेलवे क्रासिंग होकर कपूरथला व आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात पक्का पुल, तिराहा शाहमीना, डालीगंज पुल और कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
विज्ञापन


- कुर्सी रोड की ओर आने वाला यातायात विष्णु पुरी कॉलोनी व हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहे से नीरा नर्सिंग होम की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात हीवेट पॉलीटेक्निक चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्के ट, निशातगंज, अशोक मार्ग होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आईटी चौराहा से बड़े वाहन विवेकानंद पाली क्लीनिक निराला नगर ओवरब्रिज से अलीगंज होते हुए कपूरथला की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात फैजाबाद रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पॉलीटेक्निक से विष्णु पुरी होते हुए जा सकेंगे।

- सहारा टावर तिराहे से अलीगंज की ओर जाने वाला यातायात कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात तिराहे से दाहिने 50 मीटर चलने चलने के बाद बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाहिने निराला नगर ओवर ब्रिज होते जाएगा।

-आईटी निराला नगर की ओर से आने वाले वाहन निराला नगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात निरालानगर तिराहे से बाएं आठ नंबर चौराहे से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते हुए जाएगा।

- छन्नी लाल चौराहे से कपूरथला की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात वायरलेस चौराहे व सेंट्रल बैंक होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

-साईं मंदिर तिराहे से कोई भी यातायात कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात प्रगति बाजार के पीछे सहारा टावर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

-अल्कापुरी तिराहे से कपूर थला चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

-आईटी चौराहे से हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहे की ओर किसी प्रकार के वाहन नहीं आ सकेंगे। यह यातायात आईटी चौराहे से डालीगंज पुल और निशातगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।


-सुभाष चौराहे से हनुमान सेतु की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। यह यातायात डालीगंज पुल, क्लार्क अवध एवं स्टेडियम तिराहे, चिरैया झील होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

-सुशीला देवी स्मृतिका से प्रयागपुर हाउस तिराहे से नीचे हनुमान मंदिर तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात सुभाष चौराहा, न्यू हैदराबाद होते हुए निशातगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed