फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic difficult

Lucknow News: बोल्डर डाल सड़क बनाना भूले, आवागमन दुश्वार

Sat, 04 Nov 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 04 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
traffic difficult
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बछरावां रोड पर बहादुरगंज से बनईमऊ को जोड़ने वाले मार्ग पर लोगों को आवागमन मुश्किल हो रहा है। इस सड़क पर बोल्डर डालने के बाद उसे बनाया नहीं गया है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

यह सड़क एकौनी, गौनहा, बनईमऊ, चिखड़ी, अजीतपुर आदि गांवों को जोड़ते हुए खीरों रोड से मिलती है। इस सड़क काे नए सिरे से बनाने की दो वर्ष पहले कवायद शुरू की गई। सड़क पर बोल्डर डालने के बाद उसे बनाया नहीं गया।
विज्ञापन

सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर पड़े होने के कारण लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह, शैलेश द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र यादव, कामता यादव आदि का कहना है कि एकौनी से लेकर बनईमऊ तक सड़क पर डामर नहीं डाला गया। बारिश के कारण सडक़ जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बड़े वाहनों के आवागमन से सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed