{"_id":"6928bd207cd65e77400d93cb","slug":"traffic-coming-from-kanpur-will-be-diverted-from-shaheed-path-intersection-lucknow-news-c-13-knp1050-1490527-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कानपुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक शहीद पथ तिराहे से होगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कानपुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक शहीद पथ तिराहे से होगा डायवर्ट
विज्ञापन
शहीद पथ के पास डायवर्जन की तैयारी के तहत लगाया गया बोर्ड।
लखनऊ। कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन व कार आदि शहीद पथ तिराहे से आगे कृष्णानगर-अवध चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें शहीद पथ होकर ही शहर के भीतर आना होगा। बाइक, ऑटो, ई रिक्शा जैसे वाहनों पर रोक नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने इस व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया है। राष्ट्रपति दौरे के कुछ ही दिन बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
अवध चौराहे पर काफी समय से अंडरपास का काम चल रहा है। तीन दिन पहले निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन फट जाने से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अवध चौराहे से आलमबाग जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वीआईपी रोड के जरिये ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवध चौराहे व उसके आसपास यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इस कारण अब इसमें बदलाव करने की तैयारी है।
कानपुर की ओर से आने वाले प्रमुख ट्रैफिक को शहीद पथ के जरिये गुजारा जाएगा। शहीद पथ से यह शहर के भीतर अपने गंतव्य तक जा सकेगा। इससे अवध चौराहे पर यातायात का बोझ कम हो जाएगा। इस चौराहे पर केवल बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा ही चलेंगे, जिससे यातायात संचालन आसानी से हो सकेगा। अभी कई वीआईपी कार्यक्रम हैं, इसलिए डायवर्जन कुछ दिन बाद ही लागू किया जाएगा। शहीद पथ तिराहे व उस मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विपरीत दिशा में चलने वालों का होगा चालान
अवध चौराहे पर किए डायवर्जन से तमाम वाहन आलमबाग की ओर विपरीत दिशा में होकर चल रहे हैं। एडीसीपी ने बताया कि ऐसे वाहनों का ऑनलाइन चालान किया जाएगा। साथ ही ऐसे वाहनों को सीज भी किया जाएगा।