फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic block for track repair

Lucknow News: ट्रैक की मरम्मत के लिए ट्रैफिक ब्लॉक

Mon, 09 Sep 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic block for track repair
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर रविवार को बछरावां स्टेशन के आसपास ट्रैक की मरम्मत कराई गई। इसके लिए अलग-अलग समय में तीन घंटे की अवधि का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया, ताकि ट्रेनों के आवागमन को रोका जा सके। यह काम अगले दो महीने तक चलने की उम्मीद है, क्योंकि हर रोज थोड़ा-थोड़ा काम करके बछरावां क्षेत्र में ट्रैकों को दुरुस्त किया जाना है।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैकों पर ट्रेनें अपनी निर्धारित गति सीमा से दौड़ सकें और किसी तरह की कोई दुर्घटना न होने पाए, इसके लिए ट्रैकों का रखरखाव और मरम्मत कार्य समय-समय पर कराया जाता रहता है। इस समय लखनऊ-रायबरेली रेल खंड में बछरावां क्षेत्र के रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। यह काम बीते बुधवार को शुरू कराया गया। इसके लिए मशीनों के साथ ही कर्मचारियों की पूरी टोली लगाई गई है।
विज्ञापन

यह काम उसी समय कराया जाता है, जब ट्रेनों का आवागमन कम होता है। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के उतरेटिया से रायबरेली तक रेल लाइनों की मरम्मत चल रही है, जो दो महीने में पूरा करना है। काम के दौरान हर रोज तीन से चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाता है, ताकि ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed