फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic banned from Scooter India to Natkur Canal intersection till 16th September

Lucknow News: पेट दर्द, उल्टी व सांस लेने की दिक्कत भी दे रहा बुखार

Sun, 15 Sep 2024 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic banned from Scooter India to Natkur Canal intersection till 16th September
लखनऊ। बुखार इस बार मरीजों को नई-नई परेशानियां भी दे रहा है। किसी को बुखार के साथ उल्टी हो रही है, तो कोई पेट दर्द या सांस फूलने की शिकायत कर रहा है। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में ऐसी शिकायतों के साथ रोजाना नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनमें से कई मरीजों की डेंगू, मलेरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में बुखार के 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना बुखार के 15-20 मरीज आ रहे हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के मुताबिक, इस वक्त बुखार के 30 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें से कई पेट दर्द-उल्टी व कुछ सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां 40 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10-10 मरीज डेंगू व मलेरिया से पीड़ित हैं। बाकी मरीज वायरल फीवर के हैं। मरीज बुखार के साथ उल्टी व पेट दर्द होने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इक्का-दुक्का में सांस लेने की तकलीफ भी सामने आ रही हैं। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि 30 से अधिक भर्ती मरीजों में कुछ डेंगू के भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed